
नई दिल्ली। अपने जीवन को सफल और घर में सुख-शांति(peace and harmony) बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति मेहनत करता है। फिर चाहे वो बिजनेस हो या नौकरी, छोटा काम हो या बड़ा। लेकिन जब बिजनेस में दिक्कतें आती हैं और आर्थिक तंगी होने लगती है तो व्यक्ति को कई पेरशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में धैर्य और समझदारी के साथ-साथ कुछ उपाय भी करना चाहिए जिसे बिजनेस में मुनाफा होने के साथ-साथ दूसरी भी समस्याएं दूर हो।
इनमें से ही एक उपाय है कच्चे सूत का। सनातन धर्म (eternal religion) में कच्चे सूत को बहुत ही पवित्र माना गया है। अगर आप कच्चे सूत (raw yarn) का कुछ उपाय करेंगे तो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं।
बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए
अगर आपका बिजनेस अच्छा नहीं चल रहा है और लाख कोशिश करने के बाद भी लाभ नहीं हो रहा है तो ऐसे में कच्चे सूत को केसर के रंग से रंगकर बिजनेस की जगह पर रख दें। ऐसा करने से व्यापार मे लाभ मिलेगा।
साढ़ेसाती से छुटकारा पाने के लिए
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के चारों ओर शनि देव के एकाक्षरी मंत्र को जप करते हुए 7 बार कच्चा सूत लपेट दें। इस दौरान एकाक्षरी मंत्र – ‘ऊँ शं शनैश्चाराय नमः का जप करते रहें।’ इससे साढ़ेसाती की परेशानियां दूर होती हैं।
डिस्क्लेमर – उपरोक्त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ समान्य सूचना के लिए हैं, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved