img-fluid

बुद्ध पूर्णिमा पर लग रहा चंद्र ग्रहण, राशि अनुसार करें ये काम तो होगा लाभ

May 04, 2023

इंदौर।  वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता। मान्यताओं के अनुसार इस दिन ही भगवान बुद्ध, जिन्हें भगवान विष्णु का 9वां अवतार माना जाता है, वह धरती पर अवतरित हुए थे। इस साल बुद्धपूर्णिमा 5 मई को मनाई जाएगी। इस दी कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा लेकिन इसका असर सभी राशियों पर जरूर पड़ेगा। राशि के अनुसार कुछ उपाय आजमाने से लाभ होगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करना बेहद शुभ होगा। नारायण को हल्दी का तिलक लगाएं और माता लक्ष्मी को सिंदूर अर्पित करें। ऐसा करने से कारोबार में लाभ होगा और नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक इस दिन भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं। विष्णु की पूजा करें और घर के मुख्य द्वार पर पर भी घी का दीपक रखें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। और परिवार में इसका वितरण करें। ऐसा करने ने घर में शांति-समृद्धि बनी रहेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक बुद्ध पूर्णिमा के दिन दूध और केसर लड्डू गोपाल का स्नान करवाएं और भगवान विष्णु को चंदन का तिलक लगाएं ऐसा करने से जीवन में तरक्की प्राप्त होगी

सिंह राशि

इस दिन सिंह राशि के जातक सत्यनारायण भगवान की कथा जरूर सुने। पूजा के दौरान चरणामृत का भोग लगाएं। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक इस दिन हवन का आयोजन करें। जिसमें आम की लकड़ियों का इस्तेमाल करें और  108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातक माता लक्ष्मी को लाल पुष्प अर्पित करें। ऐसा करने से साथ में मखाने की खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से जीवन में समृद्धि आती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक बुद्ध पूर्णिमा के दिन पूजा के दौरान माता लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करें और भगवान विष्णु की आरती करें। दीपक जलाना ना भूले।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए इस साल का बुद्धपूर्णिमा बेहद शुभ होने वाला है। जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए भगवान विष्णु को पीला फूल चढ़ाएं और पीले चावल का भोग अर्पित करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातक चंद्रमा को अर्घ्य दें और तिजोरी की पूजा करें। ऐसा करने से घर परिवार में सदैव खुशहाली और शांति बनी रहती है।

कुम्भ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए दान दक्षिणा करना और गरीबों को भोजन कराना शुभ रहेगा ऐसा करने से जीवन जीवन में सुख समृद्धि की वृद्धि होगी

मीन राशि

राशि के जातकों के लिए बुद्ध पूर्णिमा के दिन मंदिर जाकर पूजा करना शुभ होगा। पापों से मुक्ति मिलेगी।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। Agniban इन बातों की पुष्टि नहीं करता।)

Share:

  • सचिन पायलट ने कुछ ऐसे दी गहलोत को जन्मदिन की बधाई, सीएम ने भी खास अंदाज में दिया जवाब

    Thu May 4 , 2023
    जयपुर (Jaipur)। सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कल अपना 72वां जन्मदिन (Birthday) मनाया हैं. सीएम गहलोत को देश-प्रदेश से शुभकामनाओं भरा संदेश मिलें है. पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. वहीं, कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम के अलावा पार्टी के कई नेताओं की तरफ से भी उन्हें बधाई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved