भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

चैत्र नवरात्र में घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

  • इस बार चैत्र नवरात्र लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आ रही है

भोपाल। चैत्र नवरात्र पर्व की शुरुआत 2 अप्रैल से होगी। इस बार मां जगत जननी का आगमन घोड़े पर हो रहा है। पूरे 9 दिनों तक एक भी तिथि का क्षय ना होने से यह पर्व 9 दिनों तक माता रानी की आराधना के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व में खास बात यह है कि इन 9 दिनों में कई ऐसे योग बन रहे हैं जो सर्व फलदायी हैं। ज्योतिषाचार्य का कहना है कि ऐसे योग कम आते हैं, क्योंकि 9 दिनी पर्व में गणगौर व गणेश आदि देवताओं का भी पूजन किया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ दुबे ने बताया कि घोड़े पर सवार होकर माता रानी का आगमन होगा। घोड़े पव सवार आने से अश्व को सफलता शक्ति और रफ्तार के लिए जाना जाता है। इसलिए इन 9 दिनों में साधना करने से साधक के भीतर सकारात्मक ऊर्जा आएगी और उसके संकल्पों को भी पूर्णता मिलेगी।


सर्वार्थसिद्धि का योग
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण मोहन शर्मा ने बताया कि नवरात्र पर्व में 3 अप्रैल को सूर्योदय से लेकर दोपहर 12:34 बजे तक फिर 5 अप्रैल को सूर्योदय से शाम 4:10 बजे तक और 6 अप्रैल को सूर्योदय से रात 12:13 बजे तक और 10 अप्रैल को सूर्योदय से शाम 4:22 तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसी तरह 10 अप्रैल को सूर्योदय से रात 12:14 तक रवि पुष्य योग रहेगा। यह योग खरीदारी के लिए शुभ माने जाते हैं। इस समय में की गई खरीदारी अक्षय फलदायी मानी गई है।

Share:

Next Post

दो दिन बाद पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी

Sun Mar 27 , 2022
हवाओं के चक्रवात के कारण अरब सागर से आ रही हवाओं से प्रदेश में नमी भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज पिछले दो-चार दिनों से ठंडा शुष्क है, हवाओं के चक्रवात के कारण अरब सागर से आ रही हवाओं से प्रदेश में नमी छा गई है, इस कारण दोपहर को छोड़कर सुबह शाम लोगों को […]