img-fluid

आत्म निर्भर नहीं कर्ज निर्भर मध्यप्रदेश बना दिया: पटवारी

January 17, 2021

भोपाल। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि वैक्सीन लगवाने की जो पहल डॉक्टरों ने की है वह सराहनीय है। शिक्षा संस्थानों को स्कूल कॉलेजों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चलाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी वैक्सीनेशन का स्वागत करती है। कोरोना काल में भाजपा सरकार ने मप्र को आत्मनिर्भर नहीं बल्कि कर्ज निर्भर प्रदेश बना दिया है। पटवारी ने कहा कि देशभर में काले कानूनों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन में कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है, कल पूरे प्रदेश में 500 से अधिक स्थानों पर किसानों के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन कर सहयोग किया। काले कानूनों के पीछे कितने राज है यह बाद में मालूम पड़ेगा। मोदी जी जनता के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। किसानों के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। इस आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस द्वारा प्रदेश में 3 आंदोलन बड़े किए जाएंगे 24 को इंदौर में सभी कांग्रेस जन काले कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। मुरैना में 20 तारीख को किसान महापंचायत होगी। तीनों कार्यक्रमों में कमलनाथ जी उपस्थित रहेंगे।

Share:

  • महिला सम्मान के अभियान में समाज सहभागी बने: मुख्यमंत्री

    Sun Jan 17 , 2021
    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बेटियों और महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा महिला सम्मान अभियान का संचालन समाज के सहयोग से किया जा रहा है। इस अभियान में आम जनता सहयोगी बने। प्रदेश सरकार द्वारा बेटियो और महिलाओ की सुरक्षा के लिए धर्म स्वातंत्र विधेयक 2020 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved