img-fluid

Madhuri Dixit हुई इस बच्चे के डांस से इम्प्रेस, रियलिटी शो में आने का दिया मौका

February 15, 2021

मुंबई। माधुरी दीक्षित बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने डांस के लिए भी जानी जाती हैं। बॉलीवुड के गानों पर उनके ठुमके लोगों को इतने पसंद आते हैं कि वे उन्हें कॉफी कर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करते रहते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को खुद एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो साझा करते हुए एक्ट्रेस लिखती हैं, ‘वाह क्या एनर्जी है! दुनिया को इसकी दीवानगी देखने की जरूरत है। इसलिए मैं आपको इस बच्चे का जलवा दिखाने के लिए डांस दीवाने 3 पर लाने जा रही हूं। #सुपरएक्साइटेड #डांसदीवाने #डीडी3 #डांसमचाएंगे।’

अन्य स्टार्स को भी पसंद आया बच्चे का डांस : इस वीडियो में एक छोटा बच्चा एक्टर रीमिक्स पर डांस करते हुए नजर आ रहा है। जिस पर फैंस के साथ ही स्टार्स की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई। सभी इस बच्चे के डांस और उसके एक्सप्रेशन की तारीफ कर रहे हैं। अब बच्चे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के शेयर करते के एक घंटे बाद ही इस वीडियो को 30.6 हजार व्यूज मिल चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

डांस रियलिटी शो में नजर आएंगी माधुरी दीक्षित : एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित जल्द ही डांस रियलिटी शो डासं दीवाने 3 में बतौर जज नजर आने वाली हैं। कलर टीवी पर जल्द ही प्रसारित होने वाले इस शो में माधुरी के अलावा धर्मेश और तुशार कालिया भी बतौर जज दिखने वाले हैं। वहीं डांसर राघव जुयाल डासं दीवाने को होस्ट करेंगे। डांस रियलिटी शो में 4 साल से बड़े बच्चे, युवा या बुजुर्ग अपने डांस का हुनर दिखा सकते हैं। इसके लिए आपको वूट के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके साथ ही 50 एमबी तक का डांस वीडियो अपलोड करना होगा।

Share:

  • INDORE : चुनाव बाद सम्पत्ति विरूपण में दर्ज हुई पहली FIR

    Mon Feb 15 , 2021
      शहर को गंदा करने वालों को नहीं बख्शेंगे… प्रॉपर्टी ब्रोकर फंसा इन्दौर। मध्यप्रदेश सम्पत्ति विरुपण अधिनियम की याद सिर्फ लोकसभा, विधानसभा (Assembly) या निगम चुनाव (Corporation Election) में ही आती है, जब चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस-प्रशासन, निगम इसके तहत एफआईआर दर्ज करवाता है। अभी निगम ने शहर को गंदा करने वालों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved