img-fluid

MP: युवक ने पंचायत भवन में लगा दी आग, इस बात से था गुस्सा, जानिए पूरा मामला

December 26, 2025

रतलाम: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रतलाम जिले (Ratlam district) से एक हैरान कर देना मामला सामने आया है. इस मामले ने प्रशासन लेकर ग्रामीणों तक को हैरत में डाल दिया है. रतलाम के एक गांव में उस वक्त अफरा तफरी मच गई. जब पंचायत कार्यालय से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया. जिसे देख ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. इस मामले को लेकर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पंचायत कार्यालय में आग तकनीकी खराबी से नहीं बल्कि एक व्यक्ति ने गुस्से में पूरे कार्यालय को आग के हवाले कर दिया.

मिली जानकारी के मुताबिक, एक गुस्साए व्यक्ति ने अपने जिंदा बेटे का मृत्यु पहचान प्रमाण पत्र बनवाना चाहता था. इसके लिए पंचायत कार्यालय पहुंचा. जहां पर उसने पहले ताला तोड़ा, उसके बाद फिर से अंदर घुसकर पेट्रोल छिड़क दिया. मौके पर मौजूद लोगों ने व्यक्ति को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं था. देखते ही देखते पंचायत कार्यालय में आग लग गई. इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


  • बता दें कि आग की चपेट में आने से पंचायत कार्यालय में रखा कंप्यूटर, जरूरी दस्तावेज और फर्नीचर जलकर खाक हो गया. इस घटना के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रधान और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर लोग पहुंचे. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहता था, लेकिन इसके लिए पात्र नहीं था. इसी बात को लेकर वह लगातार दबाव बना रहा था और नाराज चल रहा था.

    मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई, जब पता चला कि युवक अपने जिंदा बेटे का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने की कोशिश कर रहा था. इसके अलावा वह किसान योजना में भी नाम जुड़वाना चाहता था, जो पंचायत के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है.

    Share:

  • शनिवार का राशिफल

    Sat Dec 27 , 2025
    युगाब्ध-5126, विक्रम संवत 2082, राष्ट्रीय शक संवत-1947, सूर्योदय 06.43, सूर्यास्त 05.24, ऋतु – शीत पौष शुक्ल पक्ष सप्तमी, शनिवार, 27 दिसम्बर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- अध्ययन-अध्यापन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved