img-fluid

32वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रीन्ट चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश बना ओवर ऑल चैम्पियन

March 14, 2022

-मप्र के खिलाड़ियों ने जीते 24 स्वर्ण, 22 रजत और 8 कांस्य सहित 54 पदक

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की छोटी झील (small lake of bhopal) पर 10 से 13 मार्च, 2022 तक खेली गई 32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर केनो स्प्रीन्ट चैम्पियनशिप (32nd National Senior & Junior Canoe Sprint Championship) का रविवार को समापन हुआ। चैम्पियनशिप के अंतिम दिन 200 मीटर रैस (200 meter race) आयोजित की गई। इस रैस में मप्र के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक अर्जित किए। प्रतियोगिता में मप्र ओवरऑल चैम्पियन बना। प्रदेश के खिलाड़ियों ने 24 स्वर्ण, 22 रजत और 8 कांस्य सहित 54 पदक अपने नाम किए। मध्य प्रदेश की 47 सदस्यीय टीम में अकादमी के 28 खिलाड़ी शामिल थे। पुरस्कार वितरण राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया।

चैम्पियनशिप के अंतर्गत रविवार को 200 मीटर रैस में मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों के सी-2 वूमेन स्पर्धा में कावेरी ढ़ीमर और नमिता चंदेल की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। पुरूष वर्ग की के-1 स्पर्धा में देवब्रत सिंह ने रजत तथा के-2 स्पर्धा में अक्षित बारोई और विशाल दांगी की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं की सी-4 स्पर्धा में नमिता चंदेल, कावेरी ढ़ीमर, अंजली बशिष्ट और नीतू वर्मा की चौकड़ी ने कांस्य पदक अर्जित किया। के-2 की मिक्स स्पर्धा में शिवानी वर्मा और सोनू वर्मा की जोड़ी ने तथा सी-2 मिक्स स्पर्धा में यशु व्ही. और बिनीता चानू की जोड़ी ने एक-एक रजत पदक अर्जित किया। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • एमएसपी पर फिर दिल्‍ली में बैठक, संयुक्त किसान मोर्चा आज बनाएगा सरकार को घेरने की योजना

    Mon Mar 14 , 2022
    नई दिल्ली । संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर पैनल के गठन समेत किसानों से किये गये वादों पर केंद्र की अब तक की प्रगति की समीक्षा करने के लिए आज दिल्ली (DELHI) में बैठक करेगा। बैठक में भावी कार्ययोजना तय की जाएगी। दिल्ली (DELHI) में दीन दयाल मार्ग पर गांधी पीस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved