खेल भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

ISSF वर्ल्ड कप के लिए मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप सिंह भारतीय टीम में चयनित

भोपाल। माह फरवरी-मार्च, 2022 में आईएसएसएफ (International Shooting Sport Federation) वर्ल्ड कप का आयोजन कायरो, इजिप्ट में किया जाना है। इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय शूटिंग टीम की 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन (rifle three position) के लिए म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी के ओलम्पियन खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर का चयन किया गया है। एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर वर्ल्ड कप की पुरूष व्यक्तिगत, टीम एवं मिक्स टीम इवेन्ट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगें। उल्लेखनीय है कि एश्वर्य ने टोक्यो ओलम्पिक में प्रतिभागिता की थी और फायनल तक पहूंचे थे।

मान. खेल मंत्री की बधाई

एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर के भारतीय टीम में चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।


एश्वर्य की उपलब्धियां

खरगौन जिले के झिरनिया तहसील के छोटे से गांव रतनपुर में 3 फरवरी 2001 को किसान परिवार में जन्मे एश्वर्य प्रताप सिंह वर्ष 2015 से मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षणरत है। हाल ही में सम्पन्न टोक्यो ओलम्पिक 2020 में एश्वर्य ने 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन में भारत को ओलम्पिक कोटा दिलाया और भारतीय शूटिंग टीम के साथ ओलम्पिक में भागीदारी भी की थी। एश्वर्य प्रताप ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अब तक 4 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य सहित 10 पदक देश को दिलाएं है। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में एश्वर्य प्रताप ने 21 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य सहित 38 पदक अर्जित किए है। उन्होंने जूनियर वर्ल्ड कप में 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन में 459.3 अंक हासिल कर नया विश्व रिकार्ड बनाया और देश को स्वर्ण पदक दिलाया था। एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर शूटिंग अकादमी की मुख्य प्रशिक्षक सुश्री सुमा शिरूर, श्रीमती सुनीता लाखन श्री वैभव शर्मा एवं अपराजिता सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत हैं।

Share:

Next Post

भारत मिसाइल आपूर्ति करने वाले देशों के प्रतिष्ठित क्लब में हुआ शामिल

Fri Jan 28 , 2022
नई दिल्ली। भारत (India) मिसाइल आपूर्ति करने वाले देशों (Missile Supplying Countries) के प्रतिष्ठित समूह (Prestigious Club) में शामिल हो गया है (Joins) । भारत ने फिलीपींस (Philippines) के साथ सुपरसोनिक क्रू ज मिसाइल ब्रह्मोस आपूर्तिे करने (Supply of Brahmos) संबंधी 2770 करोड़ रुपए के एक सौदे पर हस्ताक्षर किए (Signs Agreement) हैं । आधिकारिक […]