
भोपाल। प्रदेश में माफिया के लगातार हमले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताई है। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्टर, संभागायुक्त एवं पुलिस अधीक्षकों से तल्ख लहजे में कहा कि माफिया को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। माफिया से जुड़े लोग कितने भी ताकतवर हों, उन्हें खत्म किया जाए। मुख्यमंत्री ने अफसरों से बजट को लेकर सुझाव भी मांगे हैं। मुख्यमंत्री ने ग्वालियर, दतिया और देवास में पुलिस एवं वन अमले पर हुए हमले के बाद माफिया के खिलाफ संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई करने को कहा है। बैठक में चना, मसूर, सरसों और गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved