img-fluid

असम के तिनसुकिया में भयंकर सड़क हादसा, 7 लोगो की मौके पर मौत, 10 लोग घायल

September 06, 2023

नई दिल्‍ली (New Dehli) । असम (Assam) के तिनसुकिया जिले में मंगलवार देर रात एक भयंकर सड़क (terrible road) हादसे में सात लोगों की मौत (died) हो गई, जबकि दस से अधिक लोगों के घायल (injured) होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि एक मैजिक को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। घायलों को तिनसुकिया जिला अस्पताल में ले जाया गया है। हादसे में मैजिक के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि मैजिक को काट कर शवों को निकाला गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि एक मैजिक को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। घायलों को तिनसुकिया जिला अस्पताल में ले जाया गया है। हादसे में मैजिक के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि मैजिक को काट कर शवों को निकाला गया।


 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सभी पीड़ित मंगलवार देर रात को तिनसुकिया जिले के दूमदूमा में साप्ताहिक बाजार से मैजिक में सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। अरुणचल प्रदेश की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने मैजिक को काको पथार के बरदिराक के पास सामने से टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मैजिक में करीब 15 से 20 लोग सवार थे। लोगों ने बताया कि हादसा इतना भयंकर था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए। इसमें सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दस से अधिक लोग घायल हो गए। मैजिक को काटकर शवों को निकाला गया।

वहीं घायलों को तिनसुकिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक चार मृतकों की पहचान हो पाई थी। मृतकों में चार महिला और तीन पुरुष बताये जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक चालक शराब के नशे में था।

Share:

  • G-20 समिट: भारत आएंगे जो बाइडेन, कोविड निगेटिव आने के बाद व्हाइट हाउस ने की पुष्टि

    Wed Sep 6 , 2023
    वाशिंगटन (Washington)। अमेरिका (America) के राष्ट्रपति जो बाइडन (President Joe Biden) के कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं (Not infected with corona virus) होने की पुष्टि हुई है। वह जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) में भाग लेने के लिए गुरुवार को भारत (India) आएंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved