img-fluid

महाकाल मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ को हटाया, संदीप सोनी होंगे नए प्रशासक

September 21, 2022

भोपाल। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर (Lord Mahakaleshwar Temple) के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ (Administrator Ganesh Kumar Dhakad) को राज्य सरकार ने हटा दिया है। उनकी जगह इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त संदीप सोनी (Commissioner Sandeep Soni) की प्रशासक के रूप में नियुक्ति की गई है। इस संबंध में बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया।



उल्लेखनीय है कि महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति में प्रशासक के रूप में गणेश कुमार धाकड़ को शासन ने 14 सितंबर 2021 को नियुक्त किया था। प्रशासक धाकड़ का कर्मचारियों के बीच विवाद, राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए कराए गए कार्यों के भुगतान पर ऑडिट की रोक, मंदिर की अवस्था में कई बार परिवर्तन करने से दर्शनार्थियों में असंतोष, शुल्क लगाकर दर्शन कराने जैसी व्यवस्था करने पर उनकी लंबे समय से शिकायतें हो रही थीं। लगातार इस तरह के विवादों के कारण मंदिर की छवि धूमिल हो रही थी। आगामी 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण करने के लिए उज्जैन आएंगे। उनके दौरे से पहले राज्य शासन ने गणेश कुमार धाकड़ को मंदिर प्रशासन के प्रशासक पद से हटा दिया।

 

Share:

  • कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में उतर सकते है दिग्विजय सिंह, दिया ये बड़ा संकेत

    Wed Sep 21 , 2022
    भोपाल। कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव (election of congress president) रोचक होता जा रहा है। दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने अपने नाम का जिक्र कर ट्विस्ट ला दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आप आखिर मेरे नाम को खारिज क्यों कर रहे हैं। उनके इस बयान से कयास लग रहे हैं कि क्या वह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved