
भोपाल। भोपाल के प्रसिद्ध गुफा मंदिर के महंत चंद्रमादास (Mahant Chandradas) की हालत गंभीर हो गई है। कोरोना संक्रमण होने के बाद उनके फेफड़े (lungs) में संक्रमण (corona infection) पहुंच गया है। पालीवाल अस्पताल के डॉक्टर उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जाता है कि उन्हें आईसीयू (ICU) में रखा गया है। महंत चंद्रमादास (Mahant Chandradas) कुंभ में शामिल होने हरिद्वार गए थे। वहां वे कोरोना संक्रमित हो गए थे। तेज बुखार और खांसी के बाद भी वहां उन्हें उपचार नहीं मिला तो वे ट्रेन से शनिवार को भोपाल आए थे। यहां उन्हें पालीवाल अस्पताल (Paliwal Hospital) में भर्ती कराया गया है। शनिवार देर शाम डॉक्टर ने उन्हें आईसीयू (ICU) में शिफ्ट किया है। डॉ. जेपी पालीवाल ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है। हम उन्हें बचाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved