
भोपाल। गुफा मंदिर के महंत चन्द्रमादास (Mahant Chandramadas) जी का अभी अभी पालीवाल अस्पताल (Paliwal Hospital) में निधन हो गया है। वे कोरोना संक्रमित (Corona Infected) थे। डॉक्टर जेपी पालीवाल (Doctor JP Paliwal) ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि महाराज को बचाने के सभी प्रयास असफल हो गये। महंत चन्द्रमादास (Mahant Chandramadas) जी कुंभ स्नान करने हरिद्वार गये थे। वहीं से बीमार होकर आये थे। उन्हें गंभीर स्थिति में पालीवाल अस्पताल (Paliwal Hospital) में भर्ती कराया गया था। आज दोपहर 2 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved