
प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष(President of All India Akhara Parishad) महंत नरेंद्र गिरि(Mahant Narendra Giri) का सोमवार शाम बाघंबरी मठ में निधन(Died at Baghambari Math) हो गया। पुलिस के अनुसार महंत नरेंद्र गिरि (Mahant Narendra Giri) ने मठ के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide by hanging) की। बताया जा रहा है कि महंत नरेंद्र गिरि (Mahant Narendra Giri) पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे। हालांकि उनके अनुयायी हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो एक शिष्य ने बताया कि दोपहर 12 बजे गुरुजी सभी शिष्यों के पास पंगत में थे। इसके बाद वह अपने आश्रम में गए। वहां से कुछ कागज लिए। कहा कि अतिथि गृह में कोई मिलने आ रहा है। उन्हें कॉल करके कोई परेशान नहीं करेगा। दोपहर में शिष्यों को लगा कि वह आराम कर रहे हैं लेकिन पांच बजे शाम को जब मंदिर जाने के लिए भी नहीं निकले तो खलबली मची। फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved