बड़ी खबर

महाराष्ट्र : कोरोना के 25 हजार 425 नए मामले मिले, 42 की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में गुरुवार को 25,425 कोरोना के नए संक्रमित (25,425 new corona infected) मरीज मिले हैं तथा 24 घंटे में 42 लोगों की कोरोना से मौत (42 people died of corona) हुई है। राज्य में अभी कोरोना के 2 लाख 87 हजार 397 मामले सक्रिय हैं। इनमें मुंबई में 18,040 एक्टिव कोरोना मरीज शामिल हैं। नागपुर मंडल में आज 3762 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और एक की कोरोना से मौत हुई है।


स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में गुरुवार को 36,708 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 7करोड़ 40 लाख 12 हजार 958 लोगों की कोरोना जांच की गई और इनमें से 7630606 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 7197001 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य में अब तक 142358 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सूबे में कोरोना से ठीक होने का औसत 94.32 फीसदी और कोरोना मौत का औसत 1.86 फीसदी है। राजेश टोपे ने कोरोना नियमों का कठोरता से पालन करने की अपील नागरिकों से की है।

मुंबई में कोरोना के 1384 नए मरीज, 12 की मौत
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है। गुरुवार को मुंबई में कोरोना के 1384 नए मरीज मिले, जबकि 12 मरीजों मौत हो गई।

मुंबई मनपा ने बताया कि महानगर में कोरोना से 5,686 लाेग ठीक हुए हैं। महानगर में 18 हजार 040 सक्रिय मरीज है। इनमें 2,927 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें 1,299 मरीजों को ऑक्सीजन स्पोर्ट में रखा गया है। गुरुवार को मिले कुल मरीजों में से केवल 184 मरीजों को ही अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा है। मुंबई में डबलिंग रेट भी तेजी से बढ़ने लगा है। इस समय मुंबई में डबलिंग रेट 194 दिन पर पहुंच गया है। शहर में 7.7 फीसदी बेडों पर ही मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना के मामले मिलने पर महानगर की 28 इमारतों को सील किया गया है। कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए 5,767 लोगों को खोजा गया है। बीते 24 घंटों में 42,570 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है।

राज्य पर गौर करें तो गुरुवार को कुल 25,425 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 42 की मृत्यु हो गई। सूबे में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित 72 नए मरीज मिले। इनमें पुणे मनपा में 33, औरंगाबाद में 19, मुंबई और उस्मानाबाद में पांच – पांच , यवतमाल और अहमदनगर में दो- दो, नागपुर, पुणे ग्रामीण और लातूर में एक-एक मरीज मिले हैं। राज्य में ओमिक्रोन के अब तक 2930 मरीज मिल चुके हैं। अब तक मुंबई में सर्वाधिक 1015 ओमिक्रोन के मरीज मिले हैं। राज्य में अब तक मिले ओमिक्रोन मरीजों में से 1592 ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 72 नए मामले मिले, 1592 हुए स्वस्थ
महाराष्ट्र में कोरोना के घटते मामलों की बीच गुरुवार को ओमिक्रोन के 72 नए मामले पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में ओमिक्रोन मामलों की संख्या बढ़कर 2930 हो गई है। इसी तरह राज्य में अब तक कुल 1592 ओमिक्रोन संक्रमित लोग स्वस्थ हुए हैं तथा इस समय 1338 ओमिक्रोन संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज पुणे शहर में 33, औरंगाबाद में 19, मुंबई व उस्मानाबाद में 5-5, ठाणे शहर में 3, यवतमाल व अहमदनगर में 2-2, नागपुर, पुणे ग्रामीण लातुर में 1-1, इस तरह कुल 72 ओमिक्रोन संक्रमित मिले हैं। महाराष्ट्र के ठाणे मंडल में 1180, इनमें अकेले मुंबई में 1015, नासिक मंडल में 15,पुणे मंडल में 1286, कोल्हापुर मंडल में 78,औरंगाबाद मंडल में 45,लातुर मंडल में 24,आकोला मंडल में 52,नागपुर मंडल में 249 इस तरह कुल 2930 ओमिक्रोन संक्रमित मिले हैं। राजेश टोपे ने कहा राज्य में ओमिक्रोन संक्रमितों तथा कोरोना संक्रमितों का प्रभावी तरीके से इलाज जारी है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

मतदाताओं को रिश्वत के रसगुल्ले

Fri Jan 28 , 2022
– डॉ. वेदप्रताप वैदिक भारत के लोगों को गर्व होना चाहिए, क्योंकि यहां की सरकारें तख्ता-पलट से नहीं, चुनावों से उलटती और पलटती रहती हैं। इसीलिए भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहलाता है। यह बात अलग है कि चुनाव उम्मीदवारों के गुण-दोष पर नहीं होते बल्कि उनकी जात, मजहब और भाषा के आधार पर […]