img-fluid

महाराष्ट्र : कर्ज माफी लेकर नागपुर में सड़कों पर उतरे किसान, बंद किया नेशनल हाइवे; ट्रेने रोकने की धमकी

October 29, 2025

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कर्जमाफी (loan waivers) की मांग को लेकर जारी नागपुर में किसानों (Farmers) का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। प्रदर्शनकारी किसान पूर्व मंत्री और प्रहार पार्टी के नेता बच्चू कडु के नेतृत्व में आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 को बंद किया हुआ है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग नागपुर को हैदराबाद से जोड़ता है। आज प्रदर्शनकारी किसानों ने ट्रेनें रोकने की धमकी दी है।


  • ‘राज्य सरकार के पास पैसा नहीं तो केंद्र सरकार दखल दे’
    प्रहार पार्टी के नेता बच्चू कडु ने राज्य सरकार पर निशाना साधा और किसानों की कर्ज माफी करने की मांग की। बच्चू कडु ने कहा कि ‘आज हम 12 बजे के बाद ट्रेनें रोकेंगे। हमारे किसान कर्ज में डूब रहे हैं। अगर राज्य सरकार के पास किसानों का कर्ज माफ करने के लिए पैसे नहीं हैं तो केंद्र सरकार को इसमें मदद करनी चाहिए।’ मंगलवार को हजारों की संख्या में किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को बंद कर दिया। किसानों का आरोप है कि बार-बार वादा करने के बावजूद सरकार किसानों की कर्जमाफी नहीं कर रही है। साथ ही सूखे की समस्या से जूझ रहे किसानों को भी सरकार ने पर्याप्त मदद नहीं की है।

    बच्चू कडु का तंज- मुख्यमंत्री के पास किसानों से मिलने का समय नहीं
    प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री बच्चू कडु ने कहा कि ‘किसानों का कर्ज माफ करने की मांग थी। उन्होंने कहा कि सोयाबीन की फसल के छह हजार रुपये दिए जाएंगे और हर फसल पर 20 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। मध्य प्रदेश में इस समय भावांतर योजना चल रही है, लेकिन यहां ऐसी कोई योजना नहीं है। महाराष्ट्र में एक भी फसल को पूरा दाम नहीं मिल रहा है और मुख्यमंत्री के पास किसानों से मिलने का समय ही नहीं है। कर्जमाफी की मांग भी है। अभी एक से डेढ़ लाख किसान प्रदर्शन कर रहे हैं और एक लाख और आ रहे हैं।’

    Share:

  • बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, "नाना की संपत्ति पर नाती-नातिन का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं"

    Wed Oct 29 , 2025
    मुंबई । पारिवारिक संपत्ति (family Property) को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। इसके मुताबिक हिंदू परिवार (Hindu family) में नाती या नातिन (grandson or granddaughter) को नाना की संपत्ति पर जन्मसिद्ध अधिकार नहीं है। इस फैसले में प्रमुख हिन्दू उत्तराधिकार (संशोधन) अधिनियम, 2005 की सीमा को स्पष्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved