
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के जालना (Jalna) जिले में एक भीषण सड़क हादसा ( road accident) हुआ है। इस हादसे में एक बस (bus) और ट्रक (truck) की टक्कर हो गई, जिसमें छह लोगों की मौत की खबर है। हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं। हादसा शुक्रवार सुबह वादीगोदरी-जालना के रास्ते पर शाहपुर के नजदीक हुआ। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र सड़क परिवहन की बस गेवरई से जालना जा रही थी। वहीं संतरों से भरा ट्रक अंबाड से आ रहा था। शाहपुर के नजदीक दोनों की टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि घायलों को बस की खिड़कियां तोड़कर निकाला गया। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है और 17 अन्य घायल हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अंबाड और जालना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की वजह की जांच की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved