बड़ी खबर

अपडेट…..महाराष्‍ट्र के महाड बिल्डिंग हादसे में दो की मौत, आठ घायल, बिल्डर सहित 5 पर मामला दर्ज

मुंबई । रायगढ़ जिले के महाड में हुए बिल्डिंग हादसे में मंगलवार सुबह तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना में आठ घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है। घटनास्थल एनडीआरएफ की तीन टीम के जवानों व फायर बिग्रेड के जवानों ने मलवा हटाने का काम जारी रखा है। मलबे में 19 लोगों के और दबे होने की आशंका जताई जा रही है। माहाड शहर पुलिस स्टेशन में इस मामले में बिल्डर फारुख काजी, युनुस शेख सहित पांच पर मामला दर्ज किया गया है।

राज्य के मदद व पुनवर्सन मंत्री विजय बडेट्टीवार ने इस घटना में मृतकों को 4-4 लाख रुपये की मदद दिए जाने की घोषणा की है। बडेट्टीवार ने घायलों को डेढ़ लाख रुपये की मदद व उनका इलाज शासकीय खर्च से किए जाने की भी घोषणा की है। नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। शिंदे ने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार किसी को बक्शा नहीं जाएगा। शिंदे सूबे की सभी जर्जर इमारतों का स्ट्रक्चरल ऑडिट करवाए जाने का भी आदेश जारी किया है।

जानकारी के अनुसार महाड के काजलपुरा इलाके में स्थित तारीक गार्डेन नामक 5 मंजिला बिल्डिंग सोमवार शाम को तकरीबन सात बजे अचानक ढह गई थी। यह बिल्डिंग सात साल पुरानी बताई जा रही है। बिल्डिंग में कुल फ्लैट थे, इनमें 18 खाली थे। गिरने से पहले बिल्डिंग हिलने लगी थी, इसलिए कुछ लोग घटना से पहले ही बिल्डिंग से बाहर निकल गए थे। पुलिस के अनुसार सोमवार को रात को एक की मौत हुई थी, जबकि एक व्यक्ति पत्थर लगने से घायल हुआ था। इसके बाद अचानक उसे हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। इस घटना में सभी घायलों का इलाज महाड में सिविल अस्पताल में हो रहा है। नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि इस घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच जारी है। साथ ही जिला प्रशासन मदद व बचाव कार्य कर रहा है।

Share:

Next Post

ओंकारेश्वर डेम के 10 गेट खोले...200 गांव खतरे में

Tue Aug 25 , 2020
– बाढ़ से मध्यप्रदेश बेहाल… खंडवा। पिछले 3 दिनों से रुक-रुक कर हुई रिकॉर्ड तोड़ भारी बारिश से समूचा मध्यप्रदेश बाढ़ से बेहाल हो गया है। प्रदेशभर के नदी-नाले उफान पर होने से कई गांवों का शहर से संपर्क भी टूट गया है। इधर खंडवा का ओंकारेश्वर डेम ओवरफ्लो हो गया है । डेम के […]