
मुंबई । महाराष्ट्र के अन्न एवं औषधि प्रशासन मंत्री राजेंद्र शिंगणे मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शिंगणे ने यह जानकारी खुद ट्विट कर दी है। शिंगणे ने बताया कि उनकी टेस्ट रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। इसलिए उनके संपर्क में आए लोग खुद कोरोना टेस्ट करवा लें। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है और वह बहुत जल्द आम नागरिकों के लिए उपलब्ध होंगे।
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख भी 2 फरवरी को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। रविवार को अनिल देशमुख को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वे इस समय पृथकवास में हैं। इसी तरह राज्य के गृह राज्य मंत्री सतेज पाटील की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट 9 फरवरी को पॉजिटिव आई थी और उनका इलाज जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved