देश

महाराष्ट्र में निजी सुरक्षाकर्मियों को लोकल ट्रेन में यात्रा की अनुमति

मुंबई । महाराष्ट्र में निजी क्षेत्र से जुड़े सुरक्षाकर्मियों को लोकल ट्रेन में यात्रा की अनुमति प्रदान कर दी गई है। इस संदर्भ में महाराष्ट्र के आपदा प्रबंधन, राहत एवं पुनर्वास विभाग ने मध्य और पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधकों को पत्र लिखा था। पत्र में कहा गया था कि उचित पहचान पत्र तथा ड्रेस पहने निजी क्षेत्र के सुरक्षाकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लोकल ट्रेन में यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाये।

उल्लेखनीय है कि निजी सुरक्षा क्षेत्र की प्रतिनिधि संस्था सिक्यूरिटी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह चौहान और सीनियर वाईस चेयरमैन डॉ. बी.आर. कुमार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, गृहमंत्री अनिल देशमुख सहित अन्य संबंधित अधिकारियों से प्राइवेट सिक्यूरिटी गार्ड को लोकल ट्रेन में यात्रा की अनुमति देने की मांग की थी। केंद्र सरकार ने भी निजी क्षेत्र के सुरक्षाकर्मियों की सेवाओं को अति आवश्यक सेवाओं को सूची में शामिल किया था।

एसोसिएशन ने इसके लिए महाराष्ट्र सरकार का आभार माना है। कोरोना की वजह से राज्य में लॉकडाउन घोषित किए जाने के बाद मुंबई में लोकल ट्रेनों में आम यात्रियों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, लेकिन बाद में लोकल में सरकारी कर्मचारियों तथा अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को राज्य सरकार ने अनुमति प्रदान की थी। इसके बाद राज्य सरकार ने महिला यात्रियों को भी यात्रा की अनुमति दी। अब निजी सुरक्षाकर्मियों को अनुमति मिलने के बाद संभावना जताई जा रही है कि बहुत जल्द आम यात्रियों को भी लोकल में यात्रा की अनुमति दी जा सकती है।

Share:

Next Post

दुनिया भर के निवेशकों का भारत में बढ़ता विश्वास

Thu Oct 22 , 2020
– आर.के. सिन्हा कोरोना काल के संकटपूर्ण अंधकार और नकारात्मक माहौल के बीच भारतीय नागरिकों के लिये एक सुखद खबर आई है। खबर है कि चालू साल के अप्रैल से अगस्त, 2020 के दौरान 35.73 अरब रुपए का प्रत्यक्ष पूंजी निवेश (एफडीआई) देश में आया है। यह किसी भी पूर्व के वित्तीय वर्षों के पहले […]