
नागदा। महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को शहर शिवमय रहा। नगर के सभी शिवालय भक्तों से भरे रहे। प्राचीन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में अलसुबह से भक्त दर्शन के लिए पहुँचे। यहाँ घंटों कतार में खड़े रहकर जयकारे लगाते हुए दर्शन को इंतजार कर रहे भक्तों को एक-एक करके छोड़ा गया।
महामृत्युंजय यज्ञ अनुष्ठान
श्रीराम कॉलोनी स्थित सांई मंदिर पर महामृत्युंजय यज्ञ अनुष्ठान किया गया। आचार्य पं. गौरव व्यास ने बताया कि भक्तों ने विभिन्न दोषों के निवारण के लिए यज्ञ में आहुतियां दी। इसी तरह इंगोरिया रोड खड़े हनुमान मंदिर पर भी पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका पूजन किया गया।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved