img-fluid

महिदपुर पुलिस ने पकड़ा विद्युत मोटर व मोबाइल चोर..दो चोरी की वारदातों का हुआ खुलासा

June 13, 2022

महिदपुर। विद्युत मोटर और मोबाईल चुराने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने वारदातें कबूल कर ली हैं तथा उसके कब्जे से चुराया गया सामान भी जब्त कर लिया है। महिदपुर थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर राहुल पिता पूरणमल पाटीदार निवासी स्नेह सिटी महिदपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो विद्युत मोटरें व एक रेडमी मोबाइल जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से बरामद हुए सामान की कीमत करीबन 60 हजार रूपये है। आरोपी नशे का लती है।


एसडीओपी आर.के. राय ने कल चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने सुरेश सिंह पिता शंकर सिंह सोंधिया निवासी स्नेह सिटी की विद्युत मोटर घर से चोरी की थी। इसी तरह सहर्ष मिश्रा निवासी महादेव कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अशोक कुमार सोगानी निवासी स्नेह सिटी का घर से मोबाइल चोरी हो गया था। उक्त दोनों अपराधों में मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर चुराया सामान जब्त कर लिया गया था। थाना निरीक्षक दिनेश भोजक, उपनिरीक्षक अमित डामर, प्रधान आरक्षक गोकुल सिंह, आरक्षक मिथुन प्रजापति, अखिलेश सिंह, ओमप्रकाश यादव, धर्मेंद्र पहाडिय़ा, इकबाल खान, अनार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share:

  • नगर निगम की गाडिय़ों में खुद के पंप से भरेगा पेट्रोल डीजल

    Mon Jun 13 , 2022
    उज्जैन। नगर निगम का पेट्रोल पंप बनकर तैयार है तथा यह फायर ब्रिगेड परिसर में बना है और अब इस पंप से ही निगम की गाडिय़ों में तेल भराएगा। नगर निगम के सैकड़ों वाहनों में प्रतिदिन लाखों रुपए का पेट्रोल-डीजल निजी पेट्रोल पंप से खरीदा जाता है और इसमें नगर निगम को कोई फायदा नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved