
नई दिल्ली। गेमिंग (Gaming)की दुनिया में जिस पल का इंतजार करोड़ों लोग लंबे समय से कर रहे थे वह आखिरकार आ गया है। करीब 13 साल के लंबे इंतजार के बाद रॉकस्टार गेम्स (Rockstar Games)का बहुप्रतीक्षित वीडियो गेम Grand Theft Auto 6 (The highly anticipated video game Grand Theft Auto 6)यानी GTA 6 लॉन्च हो गया है। भारत समेत दुनियाभर के गेमर्स के लिए 19 नवंबर की शुरुआत खास बन गई है। गेम कंपनी की ओर से निर्धारित समय के मुताबिक अलग-अलग देशों में स्थानीय समयानुसार रात 12 बजे इसकी लॉन्चिंग की गई। गेम को लेकर दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ब्रिटेन में कई लोगों ने इसे खेलने के लिए अपने ऑफिस से छुट्टी तक ले ली। कुछ लोगों ने तो छुट्टी के लिए भेजे गए ईमेल में GTA 6 का नाम भी साफ तौर पर लिखा है।
GTA 6 की लॉन्चिंग के साथ ही गेमिंग इंडस्ट्री में एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है। इस बार गेमर्स को एक बार फिर मशहूर Vice City की दुनिया में लौटने का मौका मिलेगा। हालांकि इस बार गेम की कहानी और किरदार पहले से काफी अलग और दिलचस्प होने वाले हैं। रॉकस्टार गेम्स ने इस संस्करण में Jason Duival और Lucia Caminos नाम के दो नए मुख्य किरदार शामिल किए हैं। इन दोनों की कहानी अपराध की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। गेम में दोनों किरदारों के रिश्ते और उनकी आपराधिक गतिविधियां कहानी को आगे बढ़ाएंगी।
PlayStation और Xbox पर मिलेगा खेलने का मौका
GTA 6 फिलहाल PlayStation 5 और Xbox Series X/S गेमिंग कंसोल के लिए उपलब्ध कराया गया है। यानी जिन लोगों के पास ये कंसोल हैं वे इस गेम का आनंद ले सकते हैं। हालांकि PC यानी कंप्यूटर पर खेलने वाले गेमर्स को अभी इंतजार करना होगा क्योंकि इसका PC वर्जन फिलहाल लॉन्च नहीं हुआ है। ऐसे में कंप्यूटर पर गेम खेलने वालों की नजरें इसके अगले अपडेट पर टिकी रहेंगी।
212GB की होगी गेम फाइल
GTA 6 को खेलने के लिए गेमर्स को अपने डिवाइस में काफी ज्यादा स्टोरेज खाली रखनी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक गेम की फाइल का आकार करीब 212GB बताया जा रहा है। इसका मतलब है कि इसे डाउनलोड करने से पहले कंसोल में पर्याप्त जगह होना जरूरी है। गेम के बड़े आकार से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें ग्राफिक्स और गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए काफी काम किया गया है।
फ्लोरिडा से प्रेरित होगी Vice City की दुनिया
इस बार GTA 6 की कहानी Leonida नाम के काल्पनिक अमेरिकी राज्य में दिखाई जाएगी। इसकी बनावट और माहौल अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य से प्रेरित बताया जा रहा है। वहीं गेम की मशहूर Vice City असल में मियामी शहर का काल्पनिक रूप है। खिलाड़ी इस दुनिया में अलग-अलग जगहों पर घूमने के साथ कहानी के कई रोमांचक पहलुओं का अनुभव कर सकेंगे।
ट्रेलर ने पहले ही बना दिया था रिकॉर्ड
GTA 6 की लोकप्रियता का अंदाजा इसके ट्रेलर से भी लगाया जा सकता है। गेम के ट्रेलर ने रिलीज होने के बाद पहले 24 घंटे में YouTube पर करीब 9.3 करोड़ व्यूज हासिल किए थे। इस आंकड़े ने गेम को लेकर लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया था। अब गेम की वास्तविक लॉन्चिंग के बाद दुनियाभर के गेमर्स इसके अनुभव को लेकर उत्साहित हैं।
GTA 6 की तुलना अक्सर PUBG जैसे लोकप्रिय गेम से भी की जा रही है लेकिन दोनों का गेमिंग अनुभव अलग है। PUBG मुख्य रूप से बैटल रॉयल और ऑनलाइन मुकाबले पर आधारित है जबकि GTA 6 एक ओपन वर्ल्ड क्राइम एडवेंचर गेम है। ऐसे में दोनों की लोकप्रियता और दर्शक वर्ग अलग हो सकते हैं। फिलहाल GTA 6 की लॉन्चिंग ने गेमिंग की दुनिया में हलचल मचा दी है और आने वाले दिनों में इसकी लोकप्रियता किस स्तर तक पहुंचती है इस पर सबकी नजर रहेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved