img-fluid

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म लोहे का क्रेन गिरने से 8 मजदूरों की मौत

June 08, 2026

विशाखापट्ट्नम: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्टील प्लांट (Visakhapatnam Steel Plant) में बड़ा हादसा हुआ है जहां पिघला हुआ स्टील लीक होने से 8 मजदूरों की मौत हो गई. इस हादसे में कई मजदूर घायल भी हुए हैं. यह हादसा अत्यधिक तापमान पर पिघले हुए इस्पात से भरी एक करछुल में विस्फोट के कारण हुई. हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. स्टील प्लांट के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं.


  • राज्य की गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता ने विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए हादसे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने जिला कलेक्टर और शहर के पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात की और स्टील प्लांट हादसे से जुड़ी जानकारी ली. मंत्री ने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और दुर्घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. घटना की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचीं और लगातार अधिकारियों से फोन पर बात करते हुए उन्हें कई निर्देश दे रही हैं.

     

    Share:

  • इंडिया ब्लॉक की बैठक में पांच मुद्दों पर सहमति बनी - कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

    Mon Jun 8 , 2026
    नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Khadge) ने कहा कि इंडिया ब्लॉक की बैठक में (In India Block Meeting) पांच मुद्दों पर सहमति बनी (Consensus reached on Five Issues) । दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को इंडिया ब्लॉक गठबंधन की बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved