
इंदौर। आज दोपहर बच्चों को घर छोड़ने जा रही है एक निजी स्कूल बस (School Bus) सड़क से नीचे उतर गई। हालांकि हादसे (Accident) में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, न ही छात्रों को किसी भी प्रकार की चोट आई। मिली जानकारी के अनुसार घटना करीब 4:00 बजे की है। झूमर इंटरनेशनल स्कूल (Jhumar International School) की बस रोज की तरह बच्चों को छोड़ने इंदौर (Indore) आ रही थी। तभी डकाचिया के पास बस के चालक ने अचानक बस से नियंत्रण खोया (lost control) और बस असंतुलित होकर सड़क के नीचे उतर गई। बताया जा रहा है कि बस एक तरफ से झुक गई थी जिसके बाद बस में मौजूद करीब 20 से 25 स्कूली बच्चों (school children) ने चिल्ला पुखार की। हालांकि बाद में मौके पर मौजूद लोगों ने बस में 4 बच्चों को निकाल लिया। बस का ड्राइवर (Driver) दुर्घटना में घायल हुआ है । इस मामले में बच्चों के परिजनों ने किसी भी प्रकार की पुलिस से कोई भी शिकायत नहीं की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved