स्टॉकहोम। स्वीडन के समुद्र तट (beaches of sweden) पर एक बड़ा हादसा हो गया है। वहां तीन सौ लोगों को लेकर जा रही समुद्री नौका (sea boat) में भीषण आग लग गयी। अधिकारियों ने घटना की पुष्टि कर बचाव कार्य शुरू करने की बात कही है।
तीन सौ लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ी देख स्वीडन में लोग खासे परेशान नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस खबर की जानकारी के साथ अधिकारियों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की अपील की। अधिकारियों के मुताबिक अचानक लगी आग से लोगों में दहशत है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिये गए हैं। अधिकाधिक लोगों को बचाने की कोशिश हो रही है। स्वीडिश मेरीटाइम एडमिनिस्ट्रेशन के प्रवक्ता जोनल फ्रेनजेन ने बताया कि तीन हेलीकॉप्टर और सात नौकाएं बचाव कार्य के लिए भेज दी गयी हैं। उन्होंने बताया कि तत्काल किसी के हताहत होने या आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। एक अन्य प्रवक्ता लीजा म्जार्निंग ने आग पर नियंत्रण पाए जाने की बात कही। (हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved