img-fluid

MP में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 2 किसानों की मौत

November 06, 2025

छतरपुर। मध्यप्रदेश (MP News) में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसे में लोगों की असमय मौतें भी हो रही है। ताजा मामला छतरपुर जिले का है जहां ट्रैक्टर ट्राली (tractor trolley) पलटने से दो किसानों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।


दरअसल हादसा जिले के सटई थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव में हुआ है। खाद लेकर लौट रहे किसान का ट्रैक्टर ट्राली सहित पलट गया। इस हादसे में 2 किसानों की मौत हो गई। खेत में भरे पानी में ट्रैक्टर ट्राली सहित पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने और पानी में डूबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। दोनों मृतकों की उम्र 35 और 40 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

Share:

  • शुक्रवार का राशिफल

    Fri Nov 7 , 2025
    युगाब्ध-5126, विक्रम संवत 2082, राष्ट्रीय शक संवत-1947 सूर्योदय 06.17, सूर्यास्त 05.33, ऋतु – शरद अगहन कृष्ण पक्ष द्वितीया, शुक्रवार, 07 नवम्बर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- खान-पान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved