img-fluid

इंदौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, जुवा खेलते 18 लोगो को पकड़ा; लाखो रूपए नगद तास पत्ती और करें बरामद

March 11, 2026

इंदौर। इंदौर के मानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फार्म हाउस पर छापा मारकर जुआ खेल रहे 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि पकड़े गए सभी आरोपी हाई प्रोफाइल परिवारों से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से लाखों रुपये नकद, मोबाइल फोन और कारें भी बरामद की हैं, जबकि आधा दर्जन आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

दरअसल इंदौर की मानपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कोठी रोड स्थित एक फार्म हाउस पर कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम बनाकर फार्म हाउस पर छापा मारा, जहां से 18 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब 13 लाख 67 हजार रुपये से अधिक नगद, 30 मोबाइल फोन, 2 कार और अन्य सामग्री बरामद की गई है।


  • वहीं कार्रवाई के दौरान करीब आधा दर्जन लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। वही बताया जा रहा है कि पकड़े गए अधिकांश आरोपी इंदौर, उज्जैन, धार, देवास और झाबुआ जैसे शहरों के हाई प्रोफाइल परिवारों से जुड़े हैं और उनके संबंध पुलिस, प्रशासन और राजनीति से जुड़े लोगों तक बताए जा रहे हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को मानपुर थाने लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है और पुलिस पूरे मामले में आगे उस बंगले के केयरटेकर को भी आरोपी बनाया जा रहा है, साथ ही इस पूरे ही मामले में अगर किसी पुलिसकर्मी की भी संलिप्तता पाई जाती है, तो उस पर भी सख्त कार्रवाई करी जाएगी।

    Share:

  • स्वराज्य ही उनके लिए सर्वस्‍व था : छत्रपति संभाजी महाराज

    Wed Mar 11 , 2026
    -डॉ. मयंक चतुर्वेदी भारतीय इतिहास के पन्नों को जब भी पलटा जाएगा, तब वीरता, संघर्ष और स्वराज्य की रक्षा के प्रेरणापुंज छत्रपति संभाजी महाराज का नाम अत्यंत सम्मान के साथ लिया जाएगा। उनका संपूर्ण जीवन अदम्य साहस, अटूट आत्मसम्मान और धर्म तथा स्वराज्य के लिए सर्वोच्च बलिदान की प्रेरक गाथा है। 11 मार्च 1689 का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved