img-fluid

इंदौर पुलिस का कांबिंग गस्त में दिखा बड़ा एक्शन, 389 बदमाशों पर की गई कार्रवाई

April 19, 2026

इंदौर। इंदौर में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया है। इस दौरान सैकड़ों बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने वारंट तामील करने से लेकर शराबी ड्राइवरों और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्ती दिखाई है।

दरअसल, इंदौर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत शहर भर में गुंडे-बदमाशों और असामाजिक तत्वों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान कुल 389 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत विभिन्न मामलों में वांछित 140 से ज्यादा वारंट तामील कराए गए, जिनमें 27 स्थायी, 40 गिरफ्तारी और 73 जमानती वारंट शामिल हैं।


  • वहीं, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई और 176 लापरवाह चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक बदमाश को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले तीन लोगों और गांजा पीते एक आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ा है। वही आदतन अपराधियों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसते हुए अलग-अलग धाराओं में कुल 68 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

    Share:

  • सीजफायर से पहले ही IDF ने कर दिया था अपना काम, 150 से अधिक हिजबुल्लाह आतंकियों को...

    Sun Apr 19 , 2026
    डेस्क। लेबनान के साथ 16-17 अप्रैल को सीजफायर लागू होने से पहले ही इजरायली सेना अपना काम कर चुकी थी। इजरायली सुरक्षा बल (IDF) ने रविवार को एक एक्स पर एक पोस्ट के जरिये बताया है कि उसने सीजफायर लागू होने से पहले ही हिजबुल्लाह के 150 से ज्यादा खूंखार आतंकियों और कमांडरों को जहन्नुम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved