img-fluid

थाईलैंड में भीषण हादसा, मालगाड़ी ने क्रॉसिंग पर बस को मारी टक्कर; आठ की मौत

May 16, 2026

बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शनिवार को एक भीषण हादसा हो गया। बैंकॉक में रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी ने एक सार्वजनिक बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। थाई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह दुर्घटना दोपहर बाद मध्य क्षेत्र में एक हवाई अड्डे के रेल लिंक स्टेशन के पास हुई।

शहर की आपातकालीन सेवाओं के एरावन मेडिकल सेंटर ने बताया कि कम से कम आठ लोग मारे गए और 20 से अधिक लोग घायल हुए। दुर्घटना के वक्त का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें देखा जा सकता है कि रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों की एक कतार रुकी हुई थी, तभी एक मालगाड़ी ने सामने खड़ी एक नारंगी रंग की बस को टक्कर मार दी।


  • प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में आग लगने से पहले कई गाड़ियां भी पटरियों पर घिसटती चली गईं। टक्कर के बाद कई मोटरसाइकिलें और उन पर सवार लोग भी सड़क पर गिर पड़े। बाद में बनाए गए वीडियो में आग पर काबू पाने के बाद बचावकर्मियों का एक समूह जली हुई बस के अंदर जाता हुआ दिखाई दिया।

    हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य जारी कर दिया गया था। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। वहीं, अब हादसे की वजह जानने के लिए अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा बहुत भीषण था। मालगाड़ी से टक्कर के बाद बस से किसी को भी निकलने का मौका नहीं मिल पाया था।

    Share:

  • भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले का CM मोहन यादव ने किया स्वागत, बोले- सांस्कृतिक विरासत के...

    Sat May 16 , 2026
    भोपाल। धार (Dhar) की ऐतिहासिक भोजशाला (Bhojshala) को लेकर हाईकोर्ट (High Court) के फैसले का मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, आस्था और इतिहास के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने भोजशाला को संरक्षित स्मारक और मां वाग्देवी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved