img-fluid

राहुल गांधी के भाषण पर भारी हंगामा, LoP बोले- ‘ताकत घटने से सरकार डरी है, हम डिलिमिटेशन नहीं होने देंगे’

April 17, 2026

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लोकसभा में महिला आरक्ष्ण विधेयक पर अपनी पार्टी का पक्ष रखा। राहुल गांधी ने कहा कि हम सभी महिलाओं से बहुत कुछ सीखा। बचपन में मुझे अंधेरे से डर लगता था। मेरी दादी ने मुझे डर से लड़ना सिखाया। दादी, मां और बहन ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। महिला आरक्षण बिल साल 2023 में ही पास हो गया था। देश के चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश हो रही है। ये महिला आरक्षण बिल नहीं है। कांग्रेस महिला आरक्षण बिल का समर्थन करती है।

राहुल गांधी के भाषण के दौरान लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष के सांसदों और मंत्रियों ने राहुल गांधी के कई बयानों पर आपत्ति जताई। कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी को जादूगर बताने की कोशिश की, जिसका रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई मंत्रियों और बीजेपी सांसदों ने विरोध किया। राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की।

राहुल ने कहा कि संसद में ताकत घटने से सरकार डरी हुई है। दक्षिण भारत के लोग चिंता न करें, हम डिलिमिटेशन नहीं होने देंगे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ‘OBC, दलित और मुसलमानों से पावर छीनने की कोशिश हो रही है।


  • राहुल गांधी ने कहा कि यह कोई महिला बिल नहीं है। इसका महिलाओं के सशक्तिकरण से कोई लेना-देना नहीं है। यह बिल देश के चुनावी नक्शे को बदलने की एक कोशिश है, जिसमें भारत की महिलाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है और उनके पीछे छिपा जा रहा है। 2023 का महिला बिल वापस लाओ और हम इसे लागू करवाने में आपकी मदद करेंगे।

    कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार OBC वर्ग को सत्ता और प्रतिनिधित्व देने से बचने की कोशिश कर रही है। यही उसका एजेंडा है। सरकार यह पक्का करने की कोशिश कर रही है कि अगले 15 सालों तक जाति जनगणना का प्रतिनिधित्व से कोई लेना-देना न हो। बीजेपी अपनी ताकत कम होने से डरी हुई है। सरकार भारतीय राजनीतिक नक्शे को फिर से बदलने की कोशिश कर रही है। सरकार दक्षिणी, पूर्वोत्तर और छोटे राज्यों से कह रही है कि BJP को सत्ता में बने रहने के लिए, “हम तुमसे तुम्हारा प्रतिनिधित्व छीनने जा रहे हैं।” सरकार जो कर रही है, वह देश-विरोधी काम से कम नहीं है। हम तुम्हें ऐसा करने नहीं देंगे, पूरा विपक्ष इसे हरा देगा।

    Share:

  • कोठी रोड का नया तरणताल उद्घाटन के बाद बंद..अब होगा सोमवार से शुरू

    Fri Apr 17 , 2026
    उज्जैन। मुख्यमंत्री द्वारा कोठी रोड स्थित तरणताल का उद्घाटन किया गया था लेकिन इसके बाद इसके ताले नहीं खुले और भरी गर्मी में पानी में नहाने वाले परेशान हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि नगर निगम इस तरणताल को ठेके पर देना चाहती है लेकिन इसको लेकर कोई आपसी सहमति नहीं बन पाई। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved