img-fluid

भाजपा के हाथों में अब माकड़ोन की बागडोर, कांग्रेस हार के मंथन में जुटी

July 24, 2022

  • नागरिकों को भाजपा से तरक्की की उम्मीद-कसौटी पर भाजपाई

माकड़ोन। नगर सरकार का जनादेश भाजपा के पक्ष में आया है और कुल 15 वार्डों में से 10 पर भाजपा ने परचम लहराया है। कांग्रेस जहां 4 पार्षद जीता पाई है, वहीं 1 वार्ड कांग्रेस के बागी के खाते में गया है। इस प्रकार के चुनाव परिणामों के साथ ही भाजपा को बहुमत प्राप्त कर अपनी जोरदार वापसी की है। नगर के विकास की बागडोर अब भाजपा के हाथों में है वहीं कांग्रेस करारी हार के बाद मंथन में जुटी हुई है। भाजपा में नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का खाका तैयार हो रहा है। अध्यक्ष का पद अजा महिला के लिए आरक्षित है। अध्यक्ष की दौड़ में भाजपा नेता गोकुल मिस्त्री की पत्नी का नाम सबसे आगे हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष के पद के लिए भाजपा में सरगर्मी बनी हुई है। इसके लिए कई नेता जमावट में जुटे हैं, वहीं कांग्रेसियों में करारी हार के बाद आत्ममंथन किया जा रहा है हार के कारणों पर विचार हो रहा है।



नगर परिषद का बिगड़ा ढर्रा सुधार कर विकास की चुनौती
उज्जैन जिले की माकड़ोन नगर परषद अपनी कार्यशैली के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती आई है। भाजपा के सामने जनादेश मिलने के बाद इसे समुचित प्रशासन की ओर ले जाने की बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा नागरिक सेवाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी के साथ ही मूलभूत इंतजामों के प्रबंधन में भी सुधार की गुंजाइश बाकी है। जनादेश के अनुकूल होकर भाजपाईयों को माकड़ोन को विकास के रास्ते पर लाना होगा।

परिषद पर लगते रहे हैं आरोप, बाबू के भरोसे रहती आई है
यह माकड़ोन की विडंबना ही कही जाएगी कि नगर परिषद का जिम्मा हमेशा बाबू स्तर के अधिकारियों के हाथों में रहा है। पूर्णकालिक अधिकारी के अभाव में यहाँ का प्रशासनिक खाका लुंज-पुंज ही माना गया है, वहीं प्रभार धारी अधिकारी भी निलंबित होकर आया राम गया राम का खेल चलता रहा है। वित्तीय अनियमितता की बाजीगरी भी इस परिषद में कोई नई बात नहीं है। ऐसे में जनादेश प्राप्त भाजपा के सामने गड़बड़ी को दूर कर बेहतर प्रशासन देने की उम्मीद माकड़ोन के बाशिंदों को लगी है। इस कसौटी पर भाजपाई कितने खरे उतरते हैं यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Share:

  • शिक्षा के क्षेत्र में किए गए दान का विशेष महत्व: खिंची

    Sun Jul 24 , 2022
    महिदपुर रोड। नगर के एक शाला एक परिसर में प्राथमिक विद्यालय से कन्या हाईस्कूल के स्कूली बच्चों को नगर के जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप नवकार क्रिएशन द्वारा शनिवार को एक समारोह में अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। समारोह में अतिथि के रूप में उपस्थित सेवानिवृत्त शिक्षक हिम्मत सिंह खिंची ने कहा कि विद्या के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved