मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की सनकिस्ड सेल्फी, खुद को बोली सनशाइन गर्ल

बॉलीवुड दिवा मलाइका अरोड़ा ने मंगलवार को अपने प्रशंसकों के साथ अपनी खास तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में मलाइका धूप का आनंद लेते नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सनकिस्ड सेल्फी शेयर की है।
तस्वीर में मलाइका को नो मेकअप लुक में देख सकते हैं। हाल में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने खास दोस्तों के साथ अपना 47वां जन्मदिन मनाया है। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेहद खूबसूरत सेल्फी को शेयर कर लिखा-‘मॉर्निंग आर माई थांग…. सनशाइनगर्ल।’

तस्वीर में मलाइका अरोड़ा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। सूरज की किरणें उनके बालों से होते हुए माथे और चेहरे पर बिखर रहा है। उनका चेहरा काफी चमक रहा है। वहीं मलाइका अरोड़ा के पोस्ट पर उनके प्रशंसकों और कई सेलिब्रिटी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और पोस्ट को लाइक कर रहे हैं। मलाइका के पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने लिखा-‘वाह मेरी गोल्डन गर्ल।’
रिद्धिमा कपूर साहनी, महीप कपूर सहित 1 लाख से अधिक प्रशंसकों ने मलाइका के पोस्ट को पसंद किया है और कई लोगों ने दिल वाली इमोजी शेयर की है। मलाइका अरोड़ा अक्सर वर्कआउट और योगा करते अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। लॉकडाउन के दौरान मलाइका ने अपनी कुकिंग से भी अपने फैंस का दिल जीत लिया था। मलाइक अपनी हॉट फोटो और लव अफेयर की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों साथ में पार्टी और डिनर डेट के लिए जाते हैं। अर्जुन और मलाइका फैमिली फंक्शन में भी अक्सर साथ देखे जाते हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर लवबर्ड्स में से एक हैं। हाल ही में मलाइका और अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दोनों अब ठीक हो चुके हैं और अपने-अपने काम पर लौट आए हैं।
मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से साल 1998 में शादी की थी। दोनों का 2017 में तलाक हो गया था। दोनों का एक बेटा अरहान खान हैं जो मलाइका के साथ रहता है। बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं।

Share:

Next Post

बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 377 और निफ्टी 122 अंक उछला

Tue Oct 27 , 2020
मुम्बई। कारोबारी सप्ताह के दुसरे दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार के दोनों सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 376.60 अंक या 0.94 फीसदी 40,522.10 के स्‍तर पर और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 121.60 अंक या 1.03 फीसदी बढ़कर 11,889.40 के स्‍तर […]