विदेश

भारतीयों की फेवरेट लिस्ट से बाहर आया मालदीव, पर्यटकों की संख्या में आयी 33 फीसदी गिरावट

माले (Male) । मालदीव (maldives) जाने वाले भारतीय पर्यटकों (Indian tourists) की संख्या में कमी आई है। मालदीव के पर्यटन मंत्रालय (Ministry of Tourism) के आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय पर्यटकों की संख्या में इस साल पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 33 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह गिरावट मालदीव के तीन उपमंत्रियों की ओर से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद आई है। इन टिप्पणियों के भारत में बाद सोशल मीडिया पर मालदीव की यात्रा ना करने का अह्वान करते हुए एक अभियान चलाया गया था।

पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते साल यानी 2023 में 4 मार्च तक 41,054 भारतीय पर्यटकों ने मालदीव का दौरा किया था। इस साल 2 मार्च तक भारतीय पर्यटकों की संख्या 27,224 दर्ज की गई। करीब तीन महीने की अवधि में 13,830 कम भारतीय पर्यटक मालदीव पहुंचे हैं। पिछले साल इसी अवधि में भारत 10 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ मालदीव में पर्यटकों के लिए दूसरा सबसे बड़ा स्रोत बाजार था। इस साल भारत अब छह प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ सूची में छठे स्थान पर है।


चिंता में मालदीव पर्यटन उद्योग
मालदीव पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग भारतीयों की संख्या में कमी को लेकर चिंता भी जाहिर कर चुके हैं। मालदीव एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स एंड टूर ऑपरेटर ने भारतीयों की ओर से बुकिंग रद्द करने के प्रभाव को निर्धारित करने के लिए एक सर्वेक्षण भी किया था लेकिन इसके नतीजों को सार्वजनिक नहीं किया गया। माना जा रहा है कि काफी लोगों ने अपना प्लान बदलते हुए बुकिंग भी कैंसिल कराई है।

भारतीयों को लिए मालदीव घूमने और छुट्टियां बिताने की फेवरेट जगह रहा है। 2023 में मालदीव में सबसे ज्यादा पर्यटक भारत से पहुंचे थे। मालदीव के पर्यटन मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि पिछले तीन सालों में हर साल दो लाख से ज्यादा भारतीयों ने मालदीव की यात्रा की है। बीते तीन साल से हर साल 2,00,000 से अधिक पर्यटकों के साथ भारत मालदीव के लिए शीर्ष पर्यटक बाजार था। बीते साल यानी 2023 में करीब 17 लाख पर्यटक मालदीव पहुंचे थे। जिनमें से सबसे ज्यादा 2,09,198 लोग भारतीय थे। मालदीव में भारतीय पर्यटकों की संख्या 2022 में 2.4 लाख से ज्यादा और 2021 में 2.11 लाख के करीब थी। इस साल यानी 2024 में भारत से मालदीव जा रहे पर्यटकों की संख्या गिरी है। इस साल अभी तक चीन से सबसे ज्यादा लोग मालदीव पहुंचे हैं।

Share:

Next Post

हमास नेताओं के निशाने पर याह्या सिनवार, इजरायल पर हमले की अकेले रची थी साजिश

Thu Mar 7 , 2024
तेल अवीव (tel aviv) । हमास नेता (hamas leader) और गाजा (Gaza) का कसाई कहा जाने वाला याह्या सिनवार (Yahya Sinwar) इस समय हमास नेताओं के ही निशाने पर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, याह्या सिनवार ने 7 अक्टूबर को इजरायल (Israel) पर हमला करने से पहले हमास के दूसरे नेताओं को कुछ नहीं बताया […]