img-fluid

राज करने आ रहे ‘मालिक’, राजकुमार राव की गैंगस्टर ड्रामा की रिलीज डेट का हुआ एलान

  • February 15, 2025

    डेस्क। अभिनेता राजकुमार राव अपनी अगली फिल्म में गैंगस्टर का रोल अदा करने वाले हैं। फिल्म का नाम है ‘मालिक’। इस फिल्म का जबसे एलान हुआ है, दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट पर अपडेट शेयर कर दिया है। यह फिल्म जून में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मकेर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट से परदा उठाया है।

    आज शनिवार 15 फरवरी को टिप्स फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें फिल्म से राजकुमार राव का लुक शेयर किया है। हाथों में गन थामे एक्टर इंटेस लुक में दिख रहे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘पूरे प्रदेश और देश पर राज करने आ रहे हैं ‘मालिक’। इसके साथ बताया गया है कि फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


    राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ की कहानी सामाजिक मुद्दों पर आधारित बताई जा रही है। यह एक्शन और रोमांच से भरपूर होगी। कहा यह भी आया है कि फिल्म में राजकुमार का दो अलग लुक देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म का निर्देशन कुमार पुलकित करेंगे। वहीं, राजकुमार राव के साथ फिल्म में मानुषी छिल्लर अहम किरदार में नजर आ सकती हैं। फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है।

    फिल्म के पोस्टर पर यूजर्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘राजकुमार राव की फिल्म है, देखनी तो पड़ेगा’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘राज आ रहा है’। अभिनेता राजकुमार राव के पास फिल्म ‘भूल चूक माफ’ भी झोली में है, जो 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें उनके साथ वामिका गब्बी नजर आने वाली हैं।

    Share:

    शादी का झांसा देकर आठ साल तक किया शोषण, फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करने लगा दुष्कर्म

    Sat Feb 15 , 2025
    सीधी। सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र की एक महिला दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए 15 दिनों से भटक रही है। लेकिन, उसकी शिकायत अब तक दर्ज नहीं की गई है। अब पीड़िता महिला ने एसपी कार्यालय में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी व्यक्ति ने उसे शादी का झांसा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved