img-fluid

मतदानकर्मियों को ट्रेनिंग में दिखाए ममता बनर्जी के विज्ञापन, विरोध करने पर मारपीट

March 27, 2026

नादिया। जिले के रानाघाट दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण सत्र के दौरान एक मतदान अधिकारी सैकत चटर्जी पर कार्यालय के कर्मचारियों ने बेरहमी से हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब सैकत ने प्रोजेक्टर स्क्रीन पर ममता बनर्जी के विज्ञापन और दीघा मंदिर के दृश्यों को दिखाए जाने का विरोध किया, जबकि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू थी। इस बात को लेकर उनके साथ मारपीट की गई।


  • खबरों के अनुसार, यह घटना देबनाथ इंस्टीट्यूशन में हुई, जहां मतदान कर्मियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा था। सैकत चटर्जी के अनुसार, जब प्रशिक्षण चल रहा था, तब प्रोजेक्टर पर ममता बनर्जी और दीघा मंदिर से संबंधित प्रचार वाले दृश्य दिखाए गए। उन्होंने, कुछ अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर, इन दृश्यों को दिखाए जाने पर आपत्ति जताई और सवाल किया कि चुनाव से संबंधित एक आधिकारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान इस तरह की सामग्री क्यों दिखाई जा रही है।

    Share:

  • सरकार ने घटाया पेट्रोल-डीजल पर टैक्स, लेकिन असली मकसद क्या? CBIC चीफ ने बताई पूरी कहानी

    Fri Mar 27 , 2026
    नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर आम आदमी की चिंता के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। एक तरफ जहां पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है, वहीं दूसरी तरफ डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर भारी ड्यूटी लगा दी गई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved