img-fluid

पश्चिम बंगाल में ममता दीदी का सूपड़ा साफ होने वाला है – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

April 23, 2026


कोलकाता । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा कि पश्चिम बंगाल में (In West Bengal) ममता दीदी का सूपड़ा साफ होने वाला है (Mamata Didi is going to be wiped out) । अमित शाह ने गुरुवार को पुरसुराह में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।


  • केंद्रीय गृह मंत्री ने अपने संबोधन में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था, घुसपैठ और राजनीतिक माहौल को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। अमित शाह ने कहा कि आज बंगाल के हर कोने में टीएमसी के खिलाफ भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार से परेशान हो चुकी है और बदलाव चाहती है। तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ यह आक्रोश अब पूरे राज्य में फैल चुका है, जो आने वाले चुनाव में साफ दिखाई देगा। अपने संबोधन में घुसपैठ के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में घुसपैठ एक बड़ी समस्या बन चुकी है और इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है। यहां से घुसपैठियों को बाहर निकालना चाहिए, लेकिन जब एसआईआर के दौरान घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाते हैं, तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (दीदी) को इससे तकलीफ होती है।

    अमित शाह ने आगे कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो हर एक घुसपैठिए को चिन्हित कर बाहर निकालने का काम किया जाएगा। आप 5 तारीख को भाजपा सरकार बना दो। हम पूरे बंगाल से चुन-चुन कर एक-एक घुसपैठिये को बंगाल से बाहर निकाल देंगे। उन्होंने आगे कहा कि तृणमूल का यह ‘जंगल राज’, जिसकी पहचान किसानों की ज़मीन पर कब्जा करने वालों को सौंप देना और गरीबों के अधिकारों को सिंडिकेट के हवाले कर देना है, 4 मई को समाप्त होने जा रहा है। जनता भी अब केवल ‘कमल’ खिलाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    किसानों का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बंगाल के किसानों को उनके आलू का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, फिर भी ममता सरकार पूरी तरह से उदासीन बनी हुई है। इसके विपरीत, उन्होंने आलू के निर्यात पर रोक लगा दी है। परिणामस्वरूप, आलू किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। जब भाजपा सरकार बनाएगी, तो वह आलू किसानों के साथ खड़ी होगी और उन्हें अपनी उपज के निर्यात में सहायता प्रदान करेगी।

    अमित शाह ने कहा कि बंगाल में अभी अभी मुझे कुछ लोग मिले, जो कह रहे थे कि अमित भाई, लोग वोट तो देना चाहते हैं, लेकिन गुंडों से डरते हैं। लोगों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि इनसे मत डरना। मैं दीदी के गुंडों को कहकर जाता हूं, 29 तारीख को घर के बाहर मत निकलना, वरना 5 तारीख के बाद हम तुम्हें सीधा कर देंगे। आज कुछ घंटों में ही पहले चरण का मतदान समाप्त हो जाएगा। पहले चरण में दीदी के किसी गुंडे की हिम्मत नहीं हुई कि बंगाल के मतदाताओं को अंगुली भी लगा दें।

    Share:

  • इस बार भी पश्चिम बंगाल की जनता टीएमसी की सरकार बनाएगी - टीएमसी सांसद यूसुफ पठान

    Thu Apr 23 , 2026
    हुगली । टीएमसी सांसद यूसुफ पठान (TMC MP Yusuf Pathan) ने दावा किया कि इस बार भी पश्चिम बंगाल की जनता (This time too the People of West Bengal) टीएमसी की सरकार बनाएगी (Will form the TMC Government) । पठान ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि जनता को ममता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved