
कोलकाता। ममता बनर्जी के कैबिनेट में परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे को लेकर भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रभारी दिलीप घोष ने प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार को जारी एक वीडियो संदेश में घोष ने कहा है कि शुभेंदु अधिकारी के तृणमूल छोड़ने से स्पष्ट हो चला है कि तृणमूल कांग्रेस के दिन अब खत्म होने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने शुभेंदु के भाजपा में शामिल होने का भी आह्वान किया। दिलीप घोष ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी का पदत्याग कोई अप्रत्याशित घटना नहीं है। यह तो होना ही था। जिस तरफ परिस्थिति बढ़ रही थी उसी तरफ बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि तृणमूल के खात्मे की शुरुआत हो चुकी है। यह अच्छे लोगों की पार्टी नहीं रह गई है। इसीलिए इसके पहले भी कई सांसदों, विधायकों ने पार्टी छोड़ी है और भविष्य में भी छोड़ेंगे। अगर वे भाजपा में आना चाहें तो आ सकते हैं। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved