img-fluid

हैवानियत पर उतरा युवक, मंदिर बुलाकर युवती के गले में बांधी रस्सी

August 03, 2026

बापटला: आंध्र प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने युवती को रस्सी से बांध दिया और भाग गया. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. ये मामला आंध्र प्रदेश के बापटला जिले का है. जानकारी के अनुसार, बापटला जिले के चुंदूर की रहने वाली रहने वाली 19 वर्षीय यह लड़की चेब्रोलू इंजीनियरिंग कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करती है. वो हर दिन घर से कॉलेज जाती है.

पिछले कुछ दिनों ने उसका उसी गांव का रहने वाला 32 साल युवक शिव कोटेश्वर राव पीछा कर रहा था. युवक ने युवती को बताया कि वो उससे प्रेम करता है, लेकिन युवती ने उसका प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया और अपने घर पर कोटेश्वर राव के बारे में किसी को नहीं बताया, क्योंकि उसे डर था कि अगर युवक के बारे में या इस मामले को लेकर उसके घर में कुछ भी पता चला तो घरवाले उसकी पढ़ाई छुड़वा देंगे.


  • इसके बाद 18 जुलाई को युवक ने युवती को फोन करके चेब्रोलू स्थित ब्रह्मा मंदिर में बुलाया. साथ ही युवती को धमकी दी अगर वो नहीं मंदिर में नहीं पहुंची तो वो उन दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल देगा. यही नहीं युवक ने युवती से यहां तक कहा कि अगर उसने उसके प्रेम का प्रस्ताव नहीं माना तो वो उसके चेहरे पर तेजाब डाल देगा. युवती युवक की बात सुनकर डर गई और चेब्रोलू स्थित ब्रह्मा मंदिर में उससे मिलने पहुंची.

    मदिर में युवक ने कोटेश्वर राव ने लड़की के गले में एक रस्सी बांधी और उसकी तस्वीरें खींचीं और फिर वहां से भाग गया. इधर घर आकर युवती ने सारी बातें अपने माता-पिता को बताई. फिर युवती के पिता ने शिव कोटेश्वर राव के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. पिता की शिकायत के आधार पर चेब्रोलू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच कर रही है.

    Share:

  • क्या बिना डॉक्टर की सलाह फिश ऑयल कैप्सूल लेना सही है? जानिए इसके फायदे, नुकसान और सही सेवन का तरीका

    Mon Aug 3 , 2026
    नई दिल्ली ।फिश ऑयल (Fish Oil) कैप्सूल (Capsules) आजकल सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले हेल्थ सप्लीमेंट्स (Supplements) में शामिल हो चुका है। जिम जाने वाले लोगों से लेकर सामान्य फिटनेस (Fitness) बनाए रखने की इच्छा रखने वाले कई लोग इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved