img-fluid

पार्टी के दौरान दोस्त का कान काटकर खा गया शख्स, केस दर्ज

February 28, 2025

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे (Thane, Maharashtra) से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक शख्स ने पार्टी के दौरान हुए झगड़े में अपने दोस्त का कान काटकर (Cutting off Ears) खा लिया। जानकारी के मुताबिक, दोनों दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर पहले बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।



उन्होंने बताया कि ठाणे निवासी एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने दोस्त के कान का एक हिस्सा काट लिया और उसे निगल भी गया। कासरवडावली थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह पाटलीपाड़ा इलाके में एक पॉश हाउसिंग सोसाइटी में हुई।
अपनी शिकायत में श्रवण लीखा (37) ने कहा कि वह और आरोपी विकास मेनन (32) दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे, तभी दोनों के बीच झगड़ा हो गया। लीखा ने आरोप लगाया कि मेनन अचानक हिंसक हो गया और उसने उसके कान का एक हिस्सा काट लिया एवं उसे निगल लिया।

लीखा ने कहा कि इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मेनन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 117 (2) के तहत स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।

Share:

  • फिल्ममेकर महेश मांजरेकर ने शाहरुख खान को बताया अंडररेटेड एक्टर

    Fri Feb 28 , 2025
    मुंबई। एक्टर और फिल्ममेकर महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) कई बार अपने स्टेटमेंट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को लेकर स्टेटमेंट दिया है। उन्होंने शाहरुख को अंडररेटेड एक्टर (Shahrukh Khan Underrated actor) बताया है। महेश ने यह भी बोला कि वह उनके लिए फिल्म डायरेक्ट करना चाबते हैं और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved