बड़ी खबर

फिर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बने माणिक साहा, 8 मार्च को लेंगे शपथ

नई दिल्ली। त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री (new chief minister of tripura) के नाम पर फैसला हो गया है। यहां पार्टी ने माणिक साहा (Manik Saha) पर ही भरोसा जताया है। जानकारी के मुताबिक, माणिक साहा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ (Oath of Chief Minister) लेंगे। साहा दूसरी बार राज्य में सरकार की कमान संभालेंगे। इससे पहले त्रिपुरा भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार शाम को हुई। इसमें माणिक साहा के नाम पर सहमति बनी और उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया।

शपथ ग्रहण समारोह आठ मार्च को हो सकता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। इससे पहले पिछले साल मई में माणिक साहा को तत्कालीन सीएम बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री बनाया गया था। माणिक साहा ने 15 मई 2022 को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।


माणिक साहा 2016 में कांगेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें 2020 में त्रिपुरा में पार्टी प्रमुख बनाया गया था। माणिक साहा को मुख्यमंत्री बनने से एक महीने पहले ही राज्यसभा सांसद चुना गया था। उनके मुख्यमंत्री बनने बाद बिप्लब देब को राज्यसभा सांसद का चुनावा लड़ाया गया था, जिसे जीतकर वे उच्च सदन पहुंचे थे।

त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी ने IPFT के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, जबकि कांग्रेस ने लेफ्ट के साथ गठबंधन कर लिया था। चुनाव के नतीजों में भाजपा ने सूबे में अपनी सत्ता बरकरार रखी। भाजपा को 32 और आईटीएफटीक को एक सीट पर सफलता मिली थी। कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन को बड़ा झटका लगा। कांग्रेस ने तीन सीटों पर जीत हासिल की, जबकि लेफ्ट के खाते में 11 सीटें आईं। राज्य में 13 सीटें पहली बार चुनाव लड़ रही टिपरा मोथा पार्टी के खाते में गई।

Share:

Next Post

6 मार्च की 10 बड़ी खबरें

Mon Mar 6 , 2023
1. अरब सागर में एंटी शिप ब्रह्मोस का परीक्षण, मिसाइल ने लगाया सटीक निशाना भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने रविवार को बूस्टर के साथ अरब सागर (Arabian Sea) में सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल (Supersonic BrahMos missile) के एंटी शिप संस्करण का परीक्षण (test anti ship version) किया। जहाज से लॉन्च की गई ब्रह्मोस मिसाइल ने 2.8 […]