बड़ी खबर राजनीति

मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, आठ कांग्रेसी विधायक आज थाम सकते हैं भाजपा का दामन

इंफाल। संसद के मानसून सत्र के बीच कांग्रेस पार्टी का तगड़ा झटका लगा है। मणिपुर में कांग्रेस के प्रदेश कमिटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने बताया कि राज्य में कांग्रेस के आठ विधायक आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मणिपुर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है।

गोविंददास कोंथौजम कांग्रेस पार्टी से बिष्णुपर विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह बार विधायक चुने गए और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। पिछले साल दिसंबर में उन्हें मणिुपर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते पिछले महीने भाजपा ने शारदा देवी को मणिपुर में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। शारदा देवी ने एस टिकेंद्र सिंह की जगह ली, जिनकी मई में कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई।

Share:

Next Post

आज Naseeruddin Shah मना रहे अपना जन्‍मदिन, जानिए उनकी इंडस्ट्री में जाने की वजह

Tue Jul 20 , 2021
अपनी असाधारण अभिनय प्रतिभा की बदौलत इंडस्ट्री में खास मकाम हासिल करने वाले दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) का जन्म 20 जुलाई, 1950 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (State of Barabanki) जिले में हुआ था। नसीरुद्दीन शाह की स्कूली पढ़ाई सेंट ऐंसेल्म अजमेर और सेंट जॉजेफ कॉलेज, नैनीताल से हुई थी। उन्होंने कला में […]