
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस(Corona Virus) ने कोहराम मचा रखा है। हर रोज नए मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पतालों में बेड्स और ऑक्सीजन(Oxygen) कम पड़ने लगी है। वहीं कोरोना टीके(Corona Vaccine) भी कम पड़ने लगे हैं। इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former Prime Minister Manmohan Singh) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि कोविड के खिलाफ हमारी लड़ाई एक राष्ट्रीय चुनौती है। हमें टीकाकरण(Vaccination) पर ज्यादा जोर देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के नंबरों के बजाए कितनी फीसदी आबादी का टीकाकरण(Vaccination) किया गया है इस पर ध्यान देना चाहिए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved