img-fluid

CM देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे कई बॉलीवुड के सितारे

December 06, 2024

मुंबई। महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) के शपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गज राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई हैं। फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम के रूप में तीसरी बार शपथ ले रहे हैं। इस दौरान कई राजनीतिक हस्तियों ने समारोह में शिरकत की है। इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी पहुंचे हैं। अभिनेता शाहरुख खान शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं।

शाहरुख खान और रणवीर सिंह पहुंचे
सीएम फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान पहुंचे हैं। उनके अलावा अभिनेता रणवीर सिंह भी इस समारोह में शिरकत करते नजर आए हैं। इवेंट में शाहरुख खान सचिन तेंदुलकर के पास बैठे।


सलमान खान के साथ नजर आए संजय दत्त

संजय दत्त भी समारोह में नजर आए। उनके अलावा रणबीर कपूर भी पहुंचे। इवेंट में रणवीर सिंह पहले रणबीर कपूर और फिर सलमान और संजय दत्त से गले मिलकर बातें करते दिखे। सलमान खान भी इवेंट में नजर आए और संजय दत्त से मिले।



रणबीर कपूर से गले मिले शाहरुख खान
सीएम देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और रणबीर कपूर बड़ी आत्मीयता से गले मिलते दिखे। उनके साथ रणवीर सिंह भी वहां मौजूद दिखे।

कड़ी सुरक्षा में भाईजान
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान वे कड़ी सुरक्षा में नजर आए। सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे ‘सिकंदर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।


माधुरी दीक्षित आईं नजर

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी इस इवेंट में नजर आईं। येलो कलर की साड़ी में अभिनेत्री ने शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उनके अलावा एक्टर सुनील पॉल भी दिखे।

अंबानी परिवार ने की शिरकत
शपथ ग्रहण समारोह में अंबानी परिवार ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। मुकेश अंबानी और उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी के अलावा छोटी बहू राधिका मर्चेंट भी नजर आईं। शाहरुख खान अनंत अंबानी के साथ इवेंट में नजर आए।

शिखर के साथ पहुंचीं जान्हवी
बोनी कपूर भी महाराष्ट्र के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में अपने परिवार के साथ पहुंचे। जान्हवी कपूर और खुशी के अलावा अर्जुन कपूर भी नजर आए। इस दौरान जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी देखे गए।


जान्हवी कपूर का खूबसूरत अंदाज
इवेंट में जान्हवी कपूर ग्रीन कलर की साड़ी पहन शिरकत करती दिखीं। इवेंट में वे अपने भाई अर्जुन कपूर और शिखर पहाड़िया के साथ बैठी नजर आईं।

रणबीर के साथ बैठे रणवीर, तो श्रद्धा और वरुण आए साथ नजर
शपथ ग्रहण समारोह में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को साथ देखा गया। दोनों एक साथ बातचीत करते नजर आए। वहीं, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक्टर वरुण धवन के साथ बैठी नजर आईं।

सलमान खान और शाहरुख खान मिले गले
शपथ ग्रहण समारोह में शाहरुख खान और सलमान खान भी एक-दूसरे से मुलाकात करते दिखे। दोनों खान एक-दूसरे से गले मिलते नजर आए।

मुकेश अंबानी से मिले सलमान खान
सलमान खान शपथ ग्रहण समारोह में मुकेश अंबानी मिले और हाथ मिलकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। साथ ही वे बातचीत करते दिखे।


नीता अंबानी से मिले रणवीर सिंह
महाराष्ट्र के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में रणवीर सिंह, मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी से भी हाथ मिलाते हुए नजर आए।

रोनी स्क्रूवाला के साथ रणवीर-रणबी
महाराष्ट्र के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर फिल्म निर्माता रोनी स्क्रूवाला के साथ बातचीत करते नजर आए।

अर्जुन कपूर-जान्हवी कपूर के साथ बोनी कपूर

महाराष्ट्र के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर साथ नजर आए। वहीं, जान्हवी कपूर के पिता और निर्माता बोनी कपूर भी समारोह में दिखे।

विक्की कौशल
महाराष्ट्र के सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में विक्की कौशल भी पहुंचे। उन्होंने ब्लैक ऑउटफिट के साथ चश्मा पहना हुआ था।

Share:

  • आरिफ मसूद ने की शरीयत बचाने की अपील, भाजपा का पलटवार

    Fri Dec 6 , 2024
    भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री विश्वास सारंग (Believing) ने भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के दिए उस बयान को लेकर उन्हें जमकर लताड़ लगाई है, जिसमें मसूद ने शरीयत बचाने के लिए तमाम राजनीतिक दलों के मुस्लिम नेताओं से एकजुट होकर आगे आने के लिए कहा था। मसूद के बयान पर प्रतिक्रिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved