बड़ी खबर राजनीति

राहुल-प्रियंका हिरासत में लिए गए, विजय चौक पर कांग्रेस का हल्लाबोल

नई दिल्ली। ऑल इंडिया कांग्रेस पार्टी (Congress) महंगाई, जीएसटी, और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को सड़क से संसद तक प्रदर्शन (Congress protest in Delhi) कर रही है, इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बाद प्रियंका गांधी को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, राहुल तमाम कांग्रेस नेताओं के साथ महंगाई के खिलाफ राष्ट्रपति भवन (President House) की तरफ मार्च कर रहे थे, तभी उन्हें हिरासत में लिया गया। राहुल के अलावा शशि थरूर (Shashi Tharoor) को भी हिरासत में लिया गया है,

जबकि प्रियंका गांधी बैरिकेडिंग पार करके सड़क पर धरना देने बैठ गई थीं, पुलिस ने वहां से उन्हें हिरासत में ले लिया। अभी भी कई कांग्रेसी विजय चौक पर धरने पर बैठे हैं, हालांकि, पुलिस ने पूरे जिले में धारा 144 लगा दिया है।

राजपथ के नजदीक प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी ने कहा है, ‘पुलिस ने कांग्रेस सांसदों को घसीटा है, कुछ लोगों को मारा भी है, आप सभी देख रहे हैं कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है, ये लोग महंगाई पर प्रदर्शन नहीं करने दे रहे हैं।’

 

 

Share:

Next Post

मातमी पर्व मोहर्रम 9 अगस्त को, तैयारियां तेज

Fri Aug 5 , 2022
सभी के सहयोग से इस बार मोहर्रम पर्व कायम होगी मिसाल ठ्ठ मोहर्रम इंतजामिया कमेटी की पत्रकारवार्ता कटनी। पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की शहादत का मातमी पर्व मोहर्रम इस बार मंगलवार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन दोपहर 3 बजे शहर और आसपास के क्षेत्रों से ताजियां एवं सवारियां अपने-अपने […]