भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम

  • संपत्तिकर छूट खत्म, प्रॉपर्टी महंगी, क्यूआर कोड से हेल्थ की जानकारी……

भोपाल। नए वित्तीय वर्ष यानी एक अप्रेल से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। मार्च इस वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना है। वित्त वर्ष के अंतिम महीने में आपको कई महत्वपूर्ण कार्य निपटाने होंगे। प्रॉपर्टी, घरों की रजिस्ट्री से लेकर स्वास्थ्य, बिजली, बैंक सहित लगभग सभी सेक्टरों में कुछ नए नियम जुडऩे वाले हैं। हर की 733 लोकेशन पर प्रॉपर्टी के रेट बढ़ जाएंगे। सौ फीसदी से लेकर 80, 40, 30 और 20 फीसदी तक बढ़त की जा रही है। खजूरी कला सड़क पर प्लॉट का रेट 17 हजार 600 रुपए प्रति वर्गमीटर है। जहां एक हजार वर्गफीट के प्लॉट की रजिस्ट्री कराने पर 2 लाख 20 हजार रुपए चुकाने होते थे। यहां पर तीस फीसदी बढ़ोतरी की गई है।

दो गुना हो जाएगा प्रॉपर्टी टैक्स
स्वयं के निवास पर मिलने वाली संपत्तिकर की छूट 31 मार्च तक ही है। एक अप्रेल से छूट खत्म होते ही आपको संपत्तिकर दोगुना हो जाएगा। यानी अभी जो स्वयं के निवास वाले भवन के लिए 4000 रुपए टैक्स जमा कर रहे हैं वह 8000 से अधिक हो जाएगा। इसके साथ ही पंद्रह फीसदी अधिभार अलग से लगेगा।


सड़कों से पुराने वाहन हटेंगे
सड़कों से 15 साल पुराने सरकारी वाहनों को हटा दिया जाएगा। इससे पीडब्ल्यूडी, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई विभाग सतपुड़ा, विंध्याचल, वल्लभ भवन पर्यावास, नगर निगम बीसीएलएल जैसी संस्थाओं के वाहन प्रभावित होंगे। नागरिक सुरक्षा के लिए बनाए गए संगठनों के वाहनों को इस आदेश से छूट दी गई है।

एम्स में मरीजों व परिजनों को क्यूआर कोड से मिलेगी जानकारी
क्यूआर कोड के जरिए मरीजों व परिजनों को बीमारियों के लक्षण, प्रभाव व बचाव की जानकारी देने का काम एम्स भोपाल ने शुरू किया है। जिसे एक अप्रेल से सभी विभागों में शुरू किया जा सकता है। हाल ही में संस्थान में इसकी शुरूआत पीडियाट्रिक विभाग से की गई।

Share:

Next Post

मप्र में अब परमवीर चक्र और अशोक चक्र शौर्य अलंकरण प्राप्त सैनिकों को मिलेंगे एक करोड़ रुपए

Fri Mar 31 , 2023
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के शौर्य अलंकरण प्राप्तकर्ताओं को नगद एवं भूमि के बदले में दी जाने वाली राशि में वृद्धि की है। अब परमवीर और अशोक चक्र प्राप्त करने वाले सैनिकों को एक करोड़ रुपए की राशि मिलेगी। इससे पहले 20 लाख रुपए का ही प्रावधान था। इससे लंबे समय से बढ़ाने […]