img-fluid

बजट में इस ऐलान की वजह से बर्बाद हुआ बाजार, जानें क्रैश का प्रमुख कारण

February 01, 2026

नई दिल्ली।  Crash: घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज विनाशकारी गिरावट (Decline) देखने को मिली। रविवार को बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 1546.84 अंकों (1.88 प्रतिशत) की भारी गिरावट के साथ 80,722.94 अंकों पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी (Nifty) 50 इंडेक्स 495.20 अंकों (1.96%) के नुकसान के साथ 24,825.45 अंकों पर बंद हुआ। बजट के दिन हरे निशान में खुला बाजार बजट भाषण शुरू होने के बाद कुछ देर के लिए तेजी से बढ़ा था, लेकिन जब इसमें गिरावट आनी शुरू हुई तो इसने निवेशकों को खून के आंसू रुला दिया। जाने-माने मार्केट एक्सपर्ट ने बताया कि आज बजट के मौके पर बाजार क्रैश होने के दो प्रमुख कारण रहे।


  • 1. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्यूचर एंड ऑप्शन्स ट्रेडिंग के लिए वसूले जाने वाले STT (सिक्यॉरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स) में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद मार्केट में बिकवाली शुरू हुई और ये तेजी से गहरी होती चली गई। वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए बजट में फ्यूचर्स पर STT को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% और ऑप्शन्स प्रीमियम पर 0.10% से बढ़ाकर 0.15% करने का ऐलान किया था। शेयर बाजार निवेशकों को वित्त मंत्री की ये घोषणा बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने ताबड़तोड़ बिकवाली शुरू कर दी।

    2. मार्केट एक्सपर्ट ने मार्केट क्रैश होने का दूसरा प्रमुख कारण LTCG टैक्स पर कोई बड़ा फैसला न होने को बताया। दरअसल, निवेशकों की मांग थी कि सरकार LTCG (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स) टैक्स पर सरकार को राहत देनी चाहिए। हालांकि, सरकार ने निवेशकों को LTCG टैक्स पर कोई राहत नहीं दी। लिहाजा, निवेशकों ने शेयर बाजार में अपने शेयर बेचकर पैसा निकालना शुरू कर दिया।

    Share:

  • बजट पर आ गया PM मोदी का बयान, बोले- 'भारत के उज्जवल भविष्य की नींव'

    Sun Feb 1 , 2026
    नई दिल्ली। भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में देश का आम बजट 2026 पेश किया है। बता दें कि ये मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का 9वां बजट है। बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंफ्रास्ट्रक्टर, MSME समेत विभिन्न […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved