img-fluid

वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाले हैं मंगल देव, इन राशि वालों का होगा भाग्योदय

December 05, 2021

नई दिल्‍ली । मंगल देव (Mangal Dev) को ज्योतिष (Astrology) में विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य, गतिशीलता और जीवन शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। इस समय मंगल तुला राशि में विराजमान हैं। मंगल देव 5 दिसंबर तक तुला राशि में ही विराजमान रहेंगे। इसके बाद ग्रहों के सेनापति मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल ग्रह के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों का भाग्योदय होना तय है। मंगल के शुभ होने पर व्यक्ति को जीवन में सभी तरह के सुखों का अनुभव होता है। आइए जानते हैं 5 दिसंबर के बाद किन राशियों का भाग्योदय होने जा रहा है….


मेष राशि
मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि के लिए शुभ कहा जा सकता है।
भाग्योदय होना तय है।
धन- लाभ होगा।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
खूब मान- सम्मान मिलेगा।
पद- प्रतिष्ठा में वृद्दि होगी।
निवेश करने से लाभ होगा।

मिथुन राशि
मंगल के वृश्चिक राशि में प्रवेश से मेष राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
आत्मविश्वास में वृद्दि होगी।
कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
धन- लाभ होगा।
आय के स्रोतों में वृद्दि होगी।
स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

Share:

  • भारतीय, अफगान सरकार के सैन्य अधिकारियों को निशाना बना रहे पाकिस्तानी हैकर

    Sun Dec 5 , 2021
    नई दिल्ली। पाकिस्तानी हैकर भारतीय और अफगान सरकारों, विशेष रूप से सैन्य अधिकारियों को अपना निशाना बना रहे हैं। ‘द हैकरन्यूज’ वेबसाइट के मुताबिक, पाकिस्तानी हैकर ट्विटर और फेसबुक आईडी हैक करके सरकारी अधिकारियों से जुड़ी जानकारियां खंगाल रहे हैं। वेबसाइट के मुताबिक, साइडकॉपी एपीटी के इस्तेमाल से सभी सरकारी कामकाजी फाइलों का डाटा इकट्ठा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved