जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष बड़ी खबर

आज रात शनि में गोचर होंगे मंगल, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नई दिल्‍ली (New Delhi) । मंगल (mars) साहस और पराक्रम के कारक माने जाते हैं। मंगल की चाल काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है, जो कल बदलने वाली है। मंगल का गोचर फरवरी 5, 2024 को रात 09:56 बजे मकर राशि में होगा। मंगल का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। मंगल देव 15 मार्च को अगला राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल के मकर राशि में विराजमान रहने से कुछ राशियों (zodiac signs) को जबरदस्त लाभ हो सकता है। इसलिए आइए जानते हैं शनि की राशि में मंगल के गोचर से किन राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू होने जा रहे हैं-

वृश्चिक राशि
मंगल देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके परिणाम स्वरुप वृश्चिक राशि के लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा नजर आ रहा है। वहीं, धन लाभ के भी योग बनेंगे। लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं, ध्यान रखें।


मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन फायदेमंद माना जा रहा है। इस राशि के लोगों का पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा। वहीं, विदेश यात्रा पर जाने की संभावना है। आपका भाग्य साथ देगा और दिन अच्छा रहेगा। साथ ही प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात भी संभव है।

वृषभ राशि
मंगल ग्रह का यह गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। शेयर बाजार में सुरक्षित विकल्पों पर निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं, कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आर्थिक स्थितियां भी मजबूत रहने वाली हैं। साथ ही नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। लेकिन आपको अपनी हेल्थ की देखभाल करनी होगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

Uttarakhand: चलती कार में युवती के साथ 3 घंटे तक गैंगरेप, 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Mon Feb 5 , 2024
नैनीताल (Nainital)। हल्द्वानी (Haldwani) में चलती कार (moving car) में एक युवती से गैंगरेप (Girl Gang rape) का मामला सामने आया है। घटना शनिवार देर शाम की है। जानकारी के अनुसार, कार में तीन घंटे तक लड़की से गैंगरेप (Gang rape of girl for three hours) किया गया। लड़की ने चार नामजद के खिलाफ केस […]