
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी बहुराष्ट्रीय कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने अपने मोबिलिटी एंड ऑटोमोबाइल इनोवेशन लैब (मेल) के तहत पांच नए स्टार्टअप को चुना है।
एमएसआईएल ने एक बयान जारी कर कहा कि जिन पांच स्टार्टअप को ‘मेल’ के लिए चुना गया है, उनमें क्लीन स्लेट, पीयर रोबोटिक्स, विकारा, हाइपर रियलिटी और ऊर्जा हैं।
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने कहा कि इसके साथ ही स्टार्टअप इको-सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए इस कार्यक्रम के तहत पिछले 18 महीनों में कुल 14 स्टार्टअप को चुना जा चुका है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved